धौलपुर

केजीबीवी मोठियापुरा की शिक्षिका पर छात्राओं ने डराने, धमकाने का लगाया आरोप

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मोठियापुरा में छात्राओं ने शिक्षिका पर डराने, धमकाने सहित दुर्व्यवहार, झगडा करने व चटनी-रोटी खिलाने का आरोप लगाया हैं। छात्राओं की शिकायत पर शिक्षा विभाग की टीम द्वारा जांच की गई तो शिक्षिका पर आरोप प्रमाणित देख शिक्षा विभाग ने अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा धौलपुर को पत्र लिखकर शिक्षिका द्वारा दुर्व्यवहार, शिक्षण के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता को देखते हुए छात्रावास से तत्काल हटाने की सिफारिश की हैं।

2 min read

-कुक कम हेल्पर बोली: चटनी-रोटी से पेट भर रही बेटियां, हरी सब्जी तक नही बनाने देती शिक्षिका

-जांच में आरोप प्रमाणित होने पर शिक्षा विभाग ने एडीपीसी को लिखा पत्र

dholpur, सरमथुरा. पवैनी पंचायत अन्तर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मोठियापुरा में छात्राओं ने शिक्षिका पर डराने, धमकाने सहित दुर्व्यवहार, झगडा करने व चटनी-रोटी खिलाने का आरोप लगाया हैं। छात्राओं की शिकायत पर शिक्षा विभाग की टीम द्वारा जांच की गई तो शिक्षिका पर आरोप प्रमाणित देख शिक्षा विभाग ने अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा धौलपुर को पत्र लिखकर शिक्षिका द्वारा दुर्व्यवहार, शिक्षण के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता को देखते हुए छात्रावास से तत्काल हटाने की सिफारिश की हैं। वही छात्रावास में आपात दुर्घटना होने की संभावना जताते हुए अन्यत्र पदस्थापित करने का सुझाव दिया गया हैं।

एसीबीईओ रामगोपाल मीणा ने बताया कि केजीबीवी छात्रावास मोठियापुरा से दूरभाष पर छात्राओं की शिकायत मिली कि अध्यापिका विनीता द्वारा डराने, धमकाने सहित दुर्व्यवहार किया जाता हैं. छात्राओं की शिकायत पर एसीबीईओ व आरपी पीतमसिंह जांच करने छात्रावास में पहुंचे तो प्रधानाचार्य रामलखन मीना ने अध्यापिका का कार्यव्यवहार साथी स्टाफ व बच्चियों के साथ अच्छा नही होने का आरोप लगाया। वही शिक्षण कार्य में भी अध्यापिका के उदासीनता बरतने की शिकायत की पुष्टि हुई। शिक्षिका द्वारा गणित-विज्ञान का कोर्स व वर्कवुक अभी तक पूर्ण नहीं कराने सहित छात्रावास में रात्रि को छात्राओं को अकेला छोड़ देती हैं।

स्कूल में अध्ययनरत छात्राओं ने शिक्षा विभाग की टीम को लिखित वयान दर्ज कराते हुए शिक्षिका द्वारा डराने, धमकाने, वार्ता के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग करने सहित चटनी-रोटी खिलाने का आरोप लगाया। शिक्षिका पर छात्राओं ने ही नही साथी शिक्षकों, चौकीदार, कुक कम हैल्पर, सहायिका ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। शिक्षा विभाग ने शिक्षिका के दुर्व्यवहार व झगडा करने, छात्राओं को पर्याप्त सामग्री उपलब्ध नही कराने व शिक्षण कार्य में लापरवाही तथा उदासीनता बरतने पर अग्रिम कार्यवाही के लिए शिक्षा विभाग को पत्र लिखा हैं।

Published on:
02 Feb 2025 07:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर