11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैडमिंटन महिला वर्ग में कशिश व्यास रहीं विजेता

धौलपुर. बार बेंच खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत मंगलवार को महिला वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में न्यायिक कर्मचारियों व अधिवक्ताओं ने बढ़ चढक़र अपनी भागीदारी निभाई। अभिभाषक संघ के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर उन्हें बेहतर खेल के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास अधिवक्ताओं […]

less than 1 minute read
Google source verification
बैडमिंटन महिला वर्ग में कशिश व्यास रहीं विजेता Kashish Vyas was the winner in the women's badminton category

धौलपुर. बार बेंच खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत मंगलवार को महिला वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में न्यायिक कर्मचारियों व अधिवक्ताओं ने बढ़ चढक़र अपनी भागीदारी निभाई।

अभिभाषक संघ के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर उन्हें बेहतर खेल के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास अधिवक्ताओं के मानसिक स्ट्रेस में कमी लाना है। इसलिए खेल सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से अधिवक्ताओं तथा न्यायिक अधिकारियों कर्मचारी के बीच सामंजस्य स्थापित होगा और अत्यधिक क्षमता के साथ न्यायिक कार्य करेंगे जिससे पीडि़तों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि लगातार कार्य करते रहने से दिमाग शून्य हो जाता है ऐसी स्थिति में इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से शरीर को स्फूर्ति प्रदान होती है। तथा शारीरिक क्षमता में बढ़ोतरी होती है ।

बैडमिंटन कोच मोहम्मद जाकिर हुसैन खिलाडिय़ों को नियमों के बारे में जानकारी दी। प्रतियोगिता में बेंच की ओर से कशिश व्यास विजेता रही तथा बार की ओर से प्रतिमा एडवोकेट उपविजेता रही। प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी भागीदारी निभाई ।

इस अवसर पर अभिभाषक संघ के महासचिव अरविंद सिंह गुर्जर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश त्यागी, उपाध्यक्ष हेमंत पचौरी, संयुक्त सचिव ब्रजेश सिंह बघेला, कोषाध्यक्ष विनय शर्मा, पुस्तकालय सचिव प्रशांत बघेल, ऑडिटर विवेक व्यास मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मोहम्मद जाकिर हुसैन, विमल शर्मा, रवि मोहन त्रिवेदी, पूजा नरसल, शांति व सौरभ गुर्जर रहे।