लोहे की एंगल की सपोर्ट पर लटकी छह पट्टियां dholpur, सरमथुरा कस्बा के सरकारी स्कूल के बरामदे की छत दो दिन पूर्व आधी रात को अचानक भरभराकर गिर पड़ी। गनीमत रही कि रात्रि में स्कूल खाली था, ताकि हादसा टल गया। सीसीटीवी फुटेज में रात्रि 12 बजकर 52 मिनट पर छत की ग्यारह पट्टियां एक […]
लोहे की एंगल की सपोर्ट पर लटकी छह पट्टियां
dholpur, सरमथुरा कस्बा के सरकारी स्कूल के बरामदे की छत दो दिन पूर्व आधी रात को अचानक भरभराकर गिर पड़ी। गनीमत रही कि रात्रि में स्कूल खाली था, ताकि हादसा टल गया। सीसीटीवी फुटेज में रात्रि 12 बजकर 52 मिनट पर छत की ग्यारह पट्टियां एक साथ गिरती हुई दिखाई दीं, हालांकि एक भी पट्टी पहले से क्षतिग्रस्त नहीं थी। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद भवन को असुरक्षित मानते हुए शिक्षक भी चिंतित हैं।
व्याख्याता हरदयाल मीणा ने बताया कि कस्बा के राउमा विद्यालय में दो दिन पूर्व आधी रात्रि को बरामदे की ग्यारह पट्टियां एक साथ टूटकर भरभराकर गिर पड़ीं। सुबह स्कूल में पहुंचने के बाद शिक्षकों ने पट्टियां टूटी देखी तो सीसीटीवी कैमरे में पड़ताल की गई। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार रात्रि 12 बजकर 52 मिनट पर बरामदे की ग्यारह पट्टियां एक साथ गिरती दिखाई दीं। हालांकि पट्टियां पहले से क्षतिग्रस्त नहीं थीं, लेकिन बारिश का पानी भरने के कारण क्षतिग्रस्त होने की संभावना है, हालांकि रात्रि में स्कूल सूना होने के कारण हादसा टल गया है। फिर भी शिक्षा विभाग, प्रशासनिक अधिकारियों सहित संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट बनाकर भेज दी है।
व्याख्याता हरदयाल मीणा ने बताया कि स्कूल भवन की बिल्डिंग में कई पट्टियां टूटकर लोहे की एंगल की सपोर्ट पर लटकी हुई है। जिससे कभी भी हादसा होने की संभावना है, जबकि कई बार शिक्षा विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्कूल के प्रधानाचार्य कक्ष में भी पट्टियां टूटी हुई है जो कभी भी गिर सकती है। स्कूल भवन में बच्चे ही नहीं शिक्षक भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
तीन माह पूर्व ही नगर पालिका ने छत की कराई रिपेयरिंग
कस्बे के राउमावि में नगर पालिका प्रशासन ने तीन माह पूर्व बड़े दिनों की छुट्टियों में छत की रिपेयरिंग कराई गई थी। जिसके घटिया निर्माण की पोल खुल गई है। शिक्षकों ने बताया कि पालिका ने 2023 में स्कूल की छतों को दुरुस्त करने का टेंडर जारी किया गया था, लेकिन ठेकेदार ने तीन माह पूर्व छतों की रिपेयरिंग की गई थी। हालांकि निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी प्रशन उठ रहे हैं।
बरामदे में कटीले तार लगा बच्चों का रास्ता रोका
स्कूल प्रशासन ने बरामदे की पट्टियां क्षतिग्रस्त होने व टूटी पट्टियों का मलबा पड़ा होने के कारण कटीले तारों की बाड़ लगाकर बच्चों को रोकने की कवायद की गई है। इसी प्रकार स्कूल में घटिया निर्माण के कारण वजन से तीन प्लर झुक गए है। जिसके कारण बच्चे भयभीत है।