बरौली गांव में नाल दंगल प्रतियोगिता में दूरदराज से आए पहलवानों ने भाग लिया और नाल उठाने में अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन किया. जिसमें अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए वीरसिंह मीणा डोमई ने 116 किलो की नाल उठाकर दंगल केसरी का खिताब जीत लिया।
dholpur, सरमथुरा उपखंड के ग्रामीण इलाकों में होली के त्यौहार के साथ ही नाल एवं कुश्ती दंगल प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई। शनिवार को बरौली गांव में नाल दंगल प्रतियोगिता में दूरदराज से आए पहलवानों ने भाग लिया और नाल उठाने में अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन किया. जिसमें अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए वीरसिंह मीणा डोमई ने 116 किलो की नाल उठाकर दंगल केसरी का खिताब जीत लिया। नाल दंगल प्रतियोगिता में विजेता पहलवान को ग्रामीणों द्वारा 21 हजार रूपये पुरुस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। नाल दंगल प्रतियोगिता में लोगों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। मैदान में पहलवानों का हौसला बढ़ाने के लिए ग्रामीणों ने पुरूस्कार राशि देते हुए पहलवानों का उत्साहवर्धन करने के लिए समर्थन में नारे लगाए। इस मौके पर कपिल मीणा सुनकई , रामसहाय बरौली , बलवीर राजपुरा , रघुराज पंचोली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।