धौलपुर

छेड़छाड़ के आरोप पर युवक से मारपीट, मल-मूत्र खिलाने का आरोप, वीडियो वायरल

धौलपुर जिले के एक थाना इलाके के एक गांव में युवती से छेड़छाड़ के आरोप पर एक युवक से मारपीट करते हुए मल-मूत्र खिलाए जाने का मामला सामने आया है।
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2020, 8:32 AM IST
 Video viral; Man accused of molestation, feeding feces and urine
विडियो वायरल; छेड़छाड़ के आरोप पर युवक से मारपीट, मल-मूत्र खिलाने का आरोप

धौलपुर. जिले के एक थाना इलाके के एक गांव में युवती से छेड़छाड़ के आरोप पर एक युवक से मारपीट करते हुए मल-मूत्र खिलाए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर युवक से हुए घटनाक्रम का विडियो भी वायरल हो रहा है। मामले में युवक के पिता ने मामले में युवती के परिजनों को नामजद करते हुए आठ जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं, युवती के परिजन ने युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए संबंधित थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के दर्ज मामले में गहनता से अनुसंधान शुरू कर दिया है।

पुलिस के अनुसार एक गांव में रहने वाले 18 युवक के पिता ने दर्ज मामले में आरोप लगाया है कि गत 25 नवम्बर को वह अपने पत्नी के साथ शादी समारोह में घर से बाहर गया हुआ था। इस दौरान घर पर उसका 18 पुत्र अकेला था। आरोप है कि योजना बनाकर पीडि़त युवक के मोबाइल पर एक युवती ने फोन किया और जान से मरने की धमकी देते हुए घर पर बुला लिया। इस पर पीडि़त युवक समझाने के लिए युवती के गांव रात करीब एक बजे पहुंच गया। आरोप है कि जैसे ही पीडि़त युवक युवती के घर पहुंचा, यहां योजना बनाकर बैठे युवती के परिजनों ने उस पर हमला कर दिया और लाठी-डंडों, बैल्ट से उसके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने पीडि़त युवक को मूत्र पिलाया और मल मुंह में डाल दिया। इसके बाद उक्त घटना का विडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामले में आठ जनों को नामजद किया गया है। पुलिस ने दर्ज मामले पर गहनता से अनुसंधान शुरू कर दिया है।

युवती के परिजन ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
घटना के संबंध में युवती के पिता ने दर्ज मामले में आरोप लगाया है कि वह भात कार्यक्रम मेे शामिल होने के लिए एक गांव में आए हुए थे। इस दौरान घर पर उनकी पुत्री घर पर अकेली थी। मौका पाकर आरोपी युवक उसके घर में प्रवेश कर गया युवती से छेड़छाड़ करने लगा। आरोप है कि युवक ने युवती से छेड़छाड़ करते हुए मारपीट करते हुए गाली-गलौच की। इस दौरान पीडि़त युवती ने हल्ला मचा दिया तो घर पर मौजूद दो जनें आए आरोपी युवक से युवती को मुक्त कराया। इसके बाद युवती ने अपने परिजन को घटनाक्रम की जानकारी दी तो वे थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए मामला दर्ज कराया।

Updated on:
29 Nov 2020, 8:32 AM IST
Published on: