1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dholpur: बरसाती घास ने मैदान को घेरा, खिलाड़ी हो रहे परेशान

शहर में स्टेशन रोड स्थित इन्दिरा गांधी स्टेडियम (बड़ी फीड) की दशा सुधरने का नाम नहीं ले रही है। मैदान पर अभी तक बरसाती घास से निजात नहीं मिल पाई है। मैदान के एक तरफ के बड़े हिस्से पर बरसाती घास का कब्जा है, जिससे इस तरफ खिलाडिय़ों को परेशानी उठानी पड़ती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

Naresh Kumar Lawaniyan

•

Updated: 1 Nov 2026, 6:48 PM IST

Dholpur news

Dholpur. खेल मैदान में खड़ी जंगली घास

धौलपुर. शहर में स्टेशन रोड स्थित इन्दिरा गांधी स्टेडियम (बड़ी फीड) की दशा सुधरने का नाम नहीं ले रही है। मानसूनी सीजन जा चुका है और सर्दी दस्तक दे रही है लेकिन यहां मैदान पर अभी तक बरसाती घास से निजात नहीं मिल पाई है। मैदान के एक तरफ के बड़े हिस्से पर बरसाती घास का कब्जा है, जिससे इस तरफ खिलाडिय़ों को परेशानी उठानी पड़ती है। मैदान के इस हिस्से पर चारदीवारी के साइड में ओपन जिम के उपकरण लगे हैं लेकिन घास अधिक होने से लोग और खिलाड़ी इस तरफ जाने से कतराते हैं। साथ ही यहां पर नाली होने से भी खतरा रहता है।

गौरतलब रहे कि शहर का यह एकमात्र और पुराना मैदान है, जिस पर अ अधिकतर खिलाडिय़ों ने अपना प्रदर्शन किया है। इस मैदान पर वर्तमान में क्रिकेट के खिलाड़ी सुबह-शाम के समय प्रैक्टिस करते हैं। साथ फुटबॉल व हॉकी से जुड़े खिलाड़ी भी मैदान पर खेलते दिख जाएंगे। लेकिन वर्तमान में मैदान दिनों-दिन जगह कम होती जा रही है। जिससे हॉकी और फुटबॉल खेल के लिए मैदान कम हो रहा है। स्टेडियम में एक दर्शक दीर्घा है तो दूसरी तरफ बैंडमिंटन कोर्ट के आगे की तरफ इंडोर स्टेडियम का निर्माण हो रहा है लेकिन इसकी गति कुछ समय से सुस्त पड़ी है। उधर, हॉकी खिलाडिय़ों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पंच गौरव योजना में हॉकी विकास के लिए गत बजट में मिली करीब 87 लाख रुपए की राशि का इस्तेमाल नहीं हो पाया। अंतिम समय में हॉकी के लिए बजट मिला था, जो बाद में लैप्स हो गया।

स्पोट्र्स गतिविधि का हो रहा विस्तार

इन्दिरा गांधी स्टेडियम के साथ जिले में सीएम घोषणा के तहत बाड़ी रोड स्टेडियम का निर्माण होना है। वहीं, एक मनियां के फूलपुर में भी स्टेडियम बननाउ था लेकिन यहां भी जगह की कमी के चलते अभी तक निर्णय नहीं हो पाया है। वहीं, शहर के सॢकट हाउस में करीब 17 लाख रुपए की लागत से ऑफिसर्स क्लब के इमारत का निर्माण हुआ। यह राशि मुख्यमंत्री नवाचार निधि अंतर्गत करीब 28 लाख रुपए स्वीकृत हुए थे। इमारत में अन्य मद से व्यायाम उपकरण भी लगे हैं, जिसका प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह शुभारंभ कर चुके हैं।

इंडोर स्टेडियम का हो रहा निर्माण

उधर, बड़ी फील्ड में इंडोर स्टेडियम का भी निर्माण हो रहा है। बहु प्रतीक्षित आधुनिक इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन कुछ समय से गति कम हुई है। इसमें आने वाले समय में खिलाडिय़ों को बैडमिंटन, टेबल टेनिस और अन्य इनडोर खेलों के लिए बेहतरीन और अंतरराष्ट्रीय स्तर की आधुनिक सुविधाएं हो सकेगी। वहीं, निर्माण कार्य के लिए समय पर भुगतान नहीं होने से गति पर असर पड़ा है। यहां खिलाडिय़ों को आने वाले समय में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।