रेलवे ने आमजन से अपील की है कि वह इस दौरान ट्रेक से दूर रहें। उधर, रेलवे स्टेशन पर भी निरीक्षण को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। यहां नवीन प्लेटफार्म के पीछे की तरफ भी इन दिनों जोरों से कार्य हो रहा है और पूर्व में बनाई रोडनुमा जगह के आसपास इन दिनों जमकर मिट्टी डाली जा रही है। माना जा रहा है कि उक्त स्थान को ऊंचा उठा कर यहां से पुरानी भारती टॉकीज की तरफ जा रहे पुराने रास्ते को सीधा कर निकाला जाएगा। वर्तमान में यहां पुरानी लाइन वाले ट्रेक पर घुमाव था और दूसरी तरफ खलतियां थी, जिसमें पानी का भराव रहता है।