डाइट फिटनेस

Tips for Home Workouts : मानसून में बिना जिम जाए बिना भी रह सकते हैं फिट, जान लीजिए आसान तरीके

Tips for Home Workouts : मानसून का समय है। ज्यादातर लोग इस समय न वॉक कर पाते हैं और न ही जिम जा पाते हैं।

2 min read
Jul 15, 2024
Tips for Home Workouts

Tips for Home Workouts : मानसून का समय है। ज्यादातर लोग इस समय न वॉक कर पाते हैं और न ही जिम जा पाते हैं। लेकिन बिना जिम जाए भी फिट और एक्टिव रहा जा सकता है। इसके लिए कुछ दिलचस्प और रचनात्मक तरीके अपनाए जा सकते हैं।

सोसायटी गार्डन या पार्क में

Tips for Home Workouts : अगर समय हो तो किसी सोसायटी गार्डन या पार्क में जाएं। सांस अंदर और बाहर लेते हुए बहुत धीमी गति से जॉगिंग शुरू करें। अपनी बाहों को आगे और पीछे घुमाएं। इसे एक या दो मिनट तक करें। दोनों हाथों को कंधे के स्तर पर बाएं से दाएं, दाएं से बाएं घुमाते हुए, सांस अंदर और बाहर लें। फिर कमर को खींचते हुए बाएं और दाएं ओर कमर मोड़ें। इसके बाद घुटने को मोड़ते हुए पैर की अंगुलियों को छुएं, फर्श को छुएं, ऊपर आएं और अपनी पीठ के पीछे की ओर झुकें। इसके बाद 12 से 15 बार धीरे-धीरे थोड़ा-सा कूदें। 12 से 15 बार कूदने के बाद, लेट सकते हैं और आराम कर सकते हैं।

कुर्सी, टेबल या दीवार के सहारे पर वर्कआउट

बिस्तर पर ही शुरुआत करनी चाहिए, जब आप बुनियादी गतिविधियों के लिए उठते हैं तो बेसिक स्ट्रेचिंग से शुरुआत करनी चाहिए। घर पर भी कुर्सी, टेबल या दीवार के सहारे पर वर्कआउट किया जा सकता है। अगर आप नहाते समय देर से वर्कआउट कर रहे हैं तो बस झुकें, मुड़ें, स्ट्रेच और स्क्वाट करें।

साइक्लिंग और वॉक करें

कार चलाने के बजाय, साइकिल चलाना या पैदल चलना जैसे अधिक सक्रिय परिवहन के साधनों को चुनें। आप अपने दैनिक आवागमन के दौरान कुछ अतिरिक्त व्यायाम कर पाएंगे और पेट्रोल पर पैसे बचा पाएंगे।

डांस भी एक शानदार तरीका

लिविंग रूम में यूजिक चलाएं और डांस करें। डांस कैलोरी बर्न करने का शानदार तरीका है। मूड को भी बेहतर बनाता है। परिवार के सदस्यों या दोस्तों को भी शामिल करें।

घर के छोटे-छोटे कार्यों में

पुराने समय में दादी और नानी हमेशा सक्रिय रहती थीं। वे कभी जिम या एरोबिक क्लास नहीं जाती थीं। कपड़े धोती थीं, धूल झाड़ती थीं, सफाई करती थीं, झाड़ू लगाती थीं, खाना बनाती थीं और परिवार के हर सदस्य की जरूरतों का खयाल रखती थीं। हालांकि सफाई को आमतौर पर एक साधारण काम माना जाता है, लेकिन यह व्यायाम के रूप में शरीर को फिट रखती हैं। ये सभी गतिविधियां पीठ पर दबाव डालती हैं।

डॉ. मिकी मेहता, हॉलिस्टिक हैल्थ एक्सपर्ट

Also Read
View All

अगली खबर