Dindori News: बेटी ने घर का दरवाजा खोला तो बिस्तर के नीचे मिली मां की डेडबॉडी, पिता फरार
Also Read
View All 
हमलावर फरार, जांच में जुटी पुलिस
डिंडौरी. मेंहदवानी थाना क्षेत्र के ग्राम कोंड़ाझिर में बुधवार की रात हत्या का मामला सामने आया है। घर के बरामदे में सो रहे 55 वर्षीय सुबल साय धुर्वे की अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतक के पुत्र संत ऋराम धुर्वे ने बताया कि रात करीब 10 से 11 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौके से फरार हो गया। परिजन हमलावर को पहचान नहीं पाए। सूचना मिलते ही मेंहदवानी पुलिस घटना स्थल पहुंची और विवेचना शुरू कर दी। गुरुवार सुबह एसडीओपी शहपुरा अजय तिवारी भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि हत्या कारण अब तक की जांच में अज्ञात है।