डिंडोरी

अफसर की गंदी करतूत, कार में ही युवती से किया दुष्कर्म, पुलिस ने पकड़ा

Dindori officer - मध्यप्रदेश के एक अधिकारी की गंदी करतूत सामने आई है। उसने एक युवती को नौकरी लगाने का झांसा दिया, कार में बैठाया और मौका पाकर दुष्कर्म किया।
less than 1 minute read
May 18, 2025
Dindori officer Pankaj Singh Parihar accused of rape in car
Dindori officer Pankaj Singh Parihar

Dindori officer - मध्यप्रदेश के एक अधिकारी की गंदी करतूत सामने आई है। उसने एक युवती को नौकरी लगाने का झांसा दिया, कार में बैठाया और मौका पाकर दुष्कर्म किया। आरोपी अफसर पंकज सिंह परिहार को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। उसपर 35 साल की युवती ने कार में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। डिंडौरी में शनिवार शाम को यह वारदात हुई, इसके बाद पीड़िता देर रात जबलपुर के कुंडम थाने पहुंची जहां आरोपी अधिकारी पर केस दर्ज कराया। रविवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वह परिवार सहित शहर से भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

नौकरी दिलाने का झांसा देकर डिंडोरी ले गया और कार में ही दुष्कर्म किया

पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी पंकज सिंह परिहार पंचायत विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। उसकी दोस्ती हुई जिसके बाद फोन पर बात होने लगी। आरोपी अधिकारी उसे सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर डिंडोरी ले गया और कार में ही दुष्कर्म किया। इसके बाद जबलपुर बस स्टैंड पर छोड़कर चला गया। जान से मारने की धमकी भी दी।

पंकजसिंह पर पहले भी छेड़खानी के मामले दर्ज

कुंडम थाना प्रभारी अनूप नामदेव ने बताया कि घटना की शिकायत के बाद पुलिस सक्रिय हुई। रविवार को दोपहर में आरोपी पंकज सिंह परिहार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिसकर्मियों ने बताया कि वह परिवार के साथ शहर छोड़कर भाग रहा था। उसकी कार भी जब्त कर ली है। खास बात यह है कि आरोपी पंकजसिंह पर पहले भी छेड़खानी के मामले दर्ज हो चुके हैं।

Published on:
18 May 2025 09:58 pm