दो दिन पहले किया था बछड़ो का शिकार, दहशत में ग्रामीण
शहपुरा। वन परिक्षेत्र शहपुरा अतंर्गत जगंल में हमेशा ही बाघ और तेंदुए की आहट की खबर आती रहती है, पर अभी हालिया दो वर्षों में किसी भी प्रकार की आहट सुनाई नहीं दी थी। बरगांव बीट में लगभग दो वर्ष पहले तीन गायो के शिकार के बाद वन विभाग परेशान हो गया था, पर बहुत कोशिशों के बाद भी तेंदुआ हाथ नही आया। बताया गया है कि अभी दो दिन पहले ही शहपुरा परिक्षेत्र के मगर टगर बीट पर फिर से दो बछड़ों के शिकार के बाद वन अमले ने पूरे क्षेत्र में कैमरा लगाया। जिसमें कि बछड़ों का शिकार करने वाला शिकारी तेंदुआ कैद हो गया। वहीं उपरोक्त घटना से आसपास के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। शहपुरा वन परिक्षेत्र अधिकारी ईश्वर राम जारांडे नेबताया कि कुछ दिनों पूर्व बीट गार्ड और ग्राम वासियों ने जानकारी दी थी कि किसी जानवर ने उनके गायों के बछड़ों का शिकार कर लिया हैै। लगभग आधा खा चुका है। क्षेत्र में तेंदूआ व बाघ देखने सम्बधित सूचना ग्रामवासियों व्दारा दी जा रही थी। जिसके बाद मगरटगर बीट अन्तर्गत देवाझिर क्षेत्र के जंगल में कुछ स्थानों पर कैमरे लगाये गये थे। वहीं मौके उन कैमरों मेें तेदुआ की तस्वीरें कैद हुई है और इसी तेंदुए ने ही बछड़ों का शिकार किया है। जिसके बाद क्षेत्र मे ग्रामीणों को स्वयं एवं जानवरों को तेंदुए से बचाव सम्बधित समझाईश दी जा रही है।
आठ सालों से फरार आरोपी पकड़ाया
डिंडोरी .कोतवाली थाना अंतर्गत छेड़छाड़ का आरोपी पिछले आठ सालों से पुलिस को चकमा देते हुये विगत आठ सालों से फरार था। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को चरखुटिया गांव से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जिसे न्यायालय में पेष किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी संजू पिता विश्राम ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ किया था। महिला की षिकायत पर पुलिस ने संजू के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया था और आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन आरोपी लगातार पुलिस को चकमा देता रहा।