
डिंडोरी। शाहपुर थानांतर्गत जबलपुर मार्ग में कनई नदी के नजदीक बस और बाइक में भिडंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप घायल हो गया। जिसे 108 की मदद से जिला चिकित्सालय में लाकर भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक मृतक गिरवर सिंह पिता धोकल परस्ते 24 वर्ष निवासी नेवसा समनापुर कुछ दिन पूर्व एक सामाजिक कार्यक्रम में पत्नी के साथ ससुराल गनेशपुर आया था और गुरूवार सुबह लगभग 10.30 बजे अपने ***** चौधर सिंह रामफल 13 वर्ष निवासी गनेशपुर के साथ नजदीक की गांव विनोदी बाइक क्रमांक एमपी 52 एम बी 2464 सवार हो जा रहे थे, तभी जबलपुर की तरफ से आ रही सवारी बस क्रमांक एमपी 20 एफ.ए 1531 से जा भिड़े। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही गिरवर सिंह की मौत हो गई और चौधर सिंह को सिर में गंभीर चोटें आई है। सूचना के बाद पुलिस और 108 वाहन मौके पर पहुंच मृतक और घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुये बस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया। घटना की सूचना के बाद 108 के पायलट जीतेन्द्र अग्रवाल और एएमटी सुरेश बिसेन ने घायल को जिला चिकित्सालय लेकर आये। साथ ही मृतक को भी जिला चिकित्सालय तक पहुंचाया।
घर में घुस कर महिला से मारपीट
डिंडोरी। कोतवाली थानांतर्गत गुरूवार को कुकर्रामठ निवासी एक महिला ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है कि रिस्ते के भतीजे ने घर में घुस कर उसके साथ मारपीट की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने 452, 294, 323 व 506 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
महिला ने शिकायत में बताया कि मंगलवार रात लगभग 11 बजे घर पर अकेली सो रही थी, तभी भतीजा प्रदीप चौधरी घर पहुंच कर गालीगलोज करते हुये जोर-जोर से दरवाजे पर धक्का दे रहा था, और दरवाजा खुल गया और खाट में सो रही थी उसे देखते ही खाट समेत उसे जमीन में पटकते हुये मारपीट शुरू कर दिया। जिसके बाद महिला चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसके बाद वह वहां से भाग गया और जाते-जाते जान से मारने की धमकी दे रहा था।