डिंडोरी

पशु तस्करी करते धराया स्थाई वारंटी

मिनी ट्रक और 10 मवेशी जप्त
2 min read
• •
Updated: 9 Aug 2018, 5:28 PM IST
file photo
file photo

डिण्डोरी। 2014 में पशु तस्करी और पशुु क्रूरता के मामले में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर रात एक बार फिर पशु तस्करी करते पकड़ा है। इसके साथ एक अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 10 पशु बरामद किये गये है। जिन्हे मिनी ट्रक की मदद से आरोपी छत्तीसगढ़ से जबलपुर ले जा रहे थे। इसी दौरान गस्त पर निकली कोतवाली पुलिस के हत्थे आरोपी चढ़ गये। प्राप्त जानकारी में मुताबिक मंगलवार रात उपनिरिक्षक संजय सोनवानी, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार श्रीवास, बालमुकंद धूमकेती, आरक्षक राजू शर्मा, दिनेश रजक तथा सुरक्षा समिति सदस्य भानूप्रताप मंडला बायपास मार्ग पर गस्ती में जुटे थे। इसी दौरान पुलिस को वाहन क्रमांक एमपी 20 जीबी 1636 तेजी से जबलपुर की तरफ जाता नजर आया। संदेह के आधार पर पुलिस ने वाहन को रूकवाया और तलाशी के दौरान वाहन के अन्दर 10 नग मवेशी ठूंस ठूंस कर भरे पाये गये। जिसमें सात नग भैंस तथा तीन नग पड़ा थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शेख सुल्तान पिता मेहमूद 29 वर्ष निवासी बोहराताग थाना गोहलपुर जिला जबलपुर तथा सज्जू सोनकर पिता बाबू लाल निवासी भानतलैया जबलपुर बताया और पशु परिवहन के कागजात पेश नही किये। जिसके बाद पुलिस ने दोनो आरोपियों को पशु क्रूरता अधिनियम की चार धाराओं के तहत गिरफ्तार कर वाहन जप्त कर मवेशियों को कांजी हाउस के हवाले कर दिया है। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी शेख सुल्तान के पुराने मामले को खंगाला तो मालूम हुआ कि शेख सुल्तान फरार आरोपी है। जिसके विरूद्ध अदालत ने स्थाई वारंट जारी किया था, इसके ऊपर 2014 के सिटी कोतवाली में पशु क्रूरता तथा तस्करी का अपराध दर्ज था।
रेत चोरी करते तीन ट्रेक्टर पकड़ाए
डिण्डोरी। समनापुर थानांतर्गत देवरी रेत खदान से रेत चोरी करते तीन ट्रेक्टरों को खनिज अमले ने पकड़ा है। जिनके विरूद्ध कार्रवाई करते हुए खनिज अधिकारियों ने आरोपी ट्रेक्टरों को समनापुर पुलिस के हवाले किया जहां पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करने इंकार कर दिया है। जिससे रेत चोरी को बढ़ावा मिल सकता है। खनिज निरीक्षक श्रीवंति परेत ने बताया कि रेत खदान से बलपूर्वक रेत चोरी की शिकायत पर विभाग ने बुधवार की दोपहर मौंके पर दबिश दी। जहां ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 52 एए 0770 तथा एक बगैर पंजीयन के महेंन्द्रा ट्रेक्टर को पकड़ा गया है।

Published on: