डिंडोरी

पत्नी का डायन कहने पर चली कुल्हाड़ी, एक घायल

विवाद के बाद घायल ग्रामीण

2 min read
The witch of the wife woke up to say, a wounded

अमरपुर। ग्रामीण इलाकों में आज भी लोग अंधविश्वास के चपेट में पड़े हुए हैं। ताजा मामला पुलिस चौकी अमरपुर क्षेत्रांतर्गत वन ग्राम दिवारी में दीपक पिता चैता केराम गौड़ 32 वर्ष को अतुल पिता सुक्खन गौड़ जो कि शराब के नशे में था और दीपक को यह कहा कि तेरी पत्नी डायन हैं। जिसने उसके लड़के पर जादू टोना कर दिया हैं। इसीलिए मेरा बेटा बीमार हो गया हैं। इस बात पर दोनों में आपसी विवाह बढ़ा और आरोपी अतुल के हाथ में कुल्हाड़ी थी। जिससे फरियादी दीपक के बांये कंधे, सिर और हाथ में चोट आयी हैं। जिसके सूचना दीपक का भतीजा भगत सिंह ने डायल 100 को दी। जिसका मुलाहजा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमरपुर में कराया जाकर पुलिस द्वारा धारा 294, 324, 506 दर्ज कर मामला जॉच में लिया है।
दो बाइकों की भिड़ंत में दोनों चालक घायल
डिंडोरी. नगर के पुरानी डिंडोरी बस स्टेंड के पास मंगलवार की सुबह लगभग 9:15 बजे दो मोटर सायकल में सवार आमने-सामने की भिड़ंत में घायल हो गये। जिन्हे ईलाज के लिये 108 की मदद से जिला चिकित्सालय लाया गया। मामला राई से अपने टै्रक्टर ड्राईवर श्रीराम विश्वकर्मा के साथ महेश चौकसे उम्र 38 वर्ष निवासी राई ट्रैक्टर के सलेंसर में वेल्डिंग करवाने के लिये डिंडोरी आ रहा था। महेश चौकसे जब पुरानी डिंडोरी स्टेंड के समीप पहुंचा, तो बाजार की ओर से आ रहे मोटर सायकल से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों मोटर सायकल चालकों को गंभीर चोंटे आई है। जिन्हे ईलाज के लिये तत्काल अस्पताल लाया गया। वहीं नीरज परमार 18 वर्ष निवासी पुरानी डिंडोरी के दोनों पैरों की हड्डी टूट गई है। जिसे जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने तत्काल ईलाज करते हुये जबलपुर रेफर कर दिया। महेश चौकसे के एक पैर की हड्डी घुटने से टूट गई, जिसका ईलाज जिला चिकित्सालय में किया जा रहा था। पुलिस ने मामले विवेचना में लेकर जांच प्रारंभ कर दी है।
दो पक्षों में मारपीट, मामला दर्ज
डिंडोरी . पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मंगलवार की दोपहर को लगभग दो बजे विवाद हो गया, मामला बुडरूखी ग्राम पंचायत का है। जहां गणेश पिता अर्जुन 45 वर्ष अपने बच्चों का दाखिला स्कूल से करवाकर लौट रहा था। इसी दौरान खेत में मिट्टी डालने के पुराने विवाद को लेकर मानवती, नान भईया, रूकमिंथा, रामफल विलथरे ने गणेश को अपने घर के अंदर जबरदस्ती लाकर मारपीट शुरू कर दी। गणश ने बताया कि उसे चप्पल डंडा व पैनारी से हमला कर घायल कर दिया गया। जब हमले की जानकारी गणेश के परिजनों को लगी तो अर्जुन, नारद, शांति, वेदी व मथुरा बाई ने मानवती के घर पहुंचते समय अकेली मानवती पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। घायलों को ईलाज को जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Published on:
20 Jun 2018 05:24 pm
Also Read
View All