डिंडोरी

यहां बनाए जा रहे करोड़ों के तीन चेक डेम में हो रही गड़बड़ी, जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी

ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधि भी दर्ज करा रहे विरोध
2 min read
• •
Updated: 7 Jun 2022, 1:45 PM IST
There is a disturbance in the three check dams of crores being built here, the responsibilities kept silent
There is a disturbance in the three check dams of crores being built here, the responsibilities kept silent

डिंडोरी. जिले में अमृत सरोवर योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों में लापरवाही की लगातार शिकायतें आ रहीं हैं। ग्रामीणों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी अब खुलकर इसका विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों की माने तो जो भी कार्य चल रहे है उनमें मनमर्जी की जा रही है। जिले में अमृत सरोवर योजना के तहत करोड़ों के कार्य चल रहे है। लेकिन निर्धारित समय मे बारिश से पूर्व कार्य पूर्ण करने के लिए चेक डेमो का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। निर्माण शुरू होते ही उनमें लापरवाही की शिकायतें मिलने लगी है। जिसे लेकर जिम्मेदारों ने भी चुप्पी साध रखी है। ऐसे में निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व मापदण्ड को नजर अंदाज कर कार्य की गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
बिना सेटरिंग चेक डेम निर्माण
मुख्यालय से महज 15 किमी की दूरी पर गोमती नदी पर 45 लाख रुपए की लागत से चैक डैम निर्माण कार्य चल रहा है। ग्रामीणों की माने तो चैक डैम के निर्माण कार्य में बिना सेंटरिंग लगाए ही निर्माण कर दिया गया।
पत्थर भरकर कराया जा रहा कार्य
माधोपुर ग्राम पंचायत के खाल्हे भवरखंडी में गोजर नदी पर 47 लाख रुपए की लागत से बन रहे चेक डेम निर्माण में गुणवत्ता से खिलवाड़ किया जा रहा है। घानाघाट में भी कुतरेल नाले पर 52 लाख रुपए की लागत से बन रहे निर्माण कार्य में पत्थर भरे जा रहे है। निर्माण कार्य में सरिया लगाने में कोताही बरती जा रही है।
दे रहे गोलमाल जवाब
सुन्हादादर में 46 लाख रुपए की लागत से बन रहे स्टाप डेम से सरिया नही लगाई है। जिम्मेदार कार्यों का प्राक्कलन और स्टीमेट उपलब्ध कराने गोल मोल जवाब दे रहे हैं।
मशीनों से हो रहे सभी निर्माण कार्य
अमृत सरोवर योजना के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्य में मजदूरों को रोजगार देना तय किया गया था। लेकिन ठेकेदारों की मनामानी के कारण मशीन लगा कर कार्य कराया जा रहा है। जिसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।

Published on: