डिंडोरी

BREAKING: पुलिस विभाग में सर्जरी, निरीक्षक, उप निरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षकों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों कों ट्रांसफर किया है।
2 min read
News
BREAKING: पुलिस विभाग में सर्जरी, निरीक्षक, उप निरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षकों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

डिंडोरी. मध्य प्रदेश के डिंडोरी पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों कों ट्रांसफर किया है। पुलिस अधीक्षक की ओर से इस संबंध में ट्रांसफर आदेश भी जारी कर दिया गया है। ये तबादला कार्रवाई जिलेभर के अलग अलग थानों में की गई है। आपको बता दें कि, जारी आदेश के तहत जिले के निरीक्षक, उप निरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षकों का ट्रांसफर किया गया है।


पुलिस अधीक्षक ने इन पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर

-निरीक्षण चन्द्रकिशोर सिरामे को प्रभारी डी.एस.बी से थाना प्रभारी कोतवाली डिंडोरी।

-थाना प्रभारी कोतवाली भूपेंद्र सिंह पंद्रे को थाना प्रभारी करंजिया में ट्रांसफर किया गया है।

-निरीक्षक विजय पाटले थाना प्रभारी शाहपुर को थाना प्रभारी समनापुर बनाकर भेजा गया है।

-निरीक्षक धीरज कुमार राज को समनापुर थाना प्रभारी से रक्षित केंद्र डिंडोरी भेजा गया है।

-निरीक्षक हरिशंकर तिवारी थाना प्रभारी करंजिया को थाना प्रभारी मेहंदवानी भेजा गया है।

-निरीक्षक धनीराम बरकड़े थाना प्रभारी मेहदवानी को प्रभारी डीएसबी शाखा भेजा गया है।

-उपनिरीक्षक अनुराग जामदार चौकी प्रभारी विक्रमपुर को थाना प्रभारी बनाकर शाहपुर बेजा गया है।

-उपनिरीक्षक मनीराम को रक्षित केंद्र डिंडोरी से डीएसबी शाखा भेजा गया है।

-सहायक उपनिरिक्षक संतोष यादव चौकी प्रभारी बिछिया से चौकी प्रभारी विक्रमपुर भेजा गया है।

-सहायक उपनिरीक्षक शिशांक श्रीवास्तव थाना मेहदवानी से चौकी प्रभारी बिछिया स्थानंतिरित किया गया है।

अजब गजब : यहां बकरे दे रहे दूध, यकीन नहीं हो रहा तो खुद देखें वीडियो

Published on:
10 Dec 2022 04:02 pm