रोग और उपचार

ईरान में कोरोनावायरस से 2 और रोगियों की मौत

स्वास्थ्य और मेडिकल शिक्षा मंत्रालय के सलाहकार अलीरेजा वहाबजादेह ने आईआरएनए न्यूज को बताया कि अब तक 18 ईरानी वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से चार की मौत हो गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Feb 2020, 3:36 PM IST
ईरान में कोरोनावायरस से 2 और रोगियों की मौत
2 more patients died of corona virus in Iran

तेहरान। ईरान में कोरोनावायरस के कारण दो और लोगों की मौत के साथ, देश में इससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर चार हो गई है। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, स्वास्थ्य और मेडिकल शिक्षा मंत्रालय के सलाहकार अलीरेजा वहाबजादेह ने आईआरएनए न्यूज को बताया कि अब तक 18 ईरानी वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से चार की मौत हो गई है।

प्रेस टीवी ने एक रिपोर्ट में कहा कि बुधवार को पहली दो मौतें कोम शहर में हुई थीं। पीडि़तों की उसी दिन मौत हो गई,जब उनके पॉजिटिव होने का पता चला था। अधिकारियों द्वारा चीनी शहर वुहान से 57 ईरानी छात्रों को निकाले जाने के लगभग एक महीने बाद ये मौतें हुईं।

छात्रों को मंगलवार को तेहरान में 14 दिन के क्वारन्टीन से छुट्टी मिल गई। चीन के बाहर जापान, हांगकांग, फिलीपींस, दक्षिण कोरिया और फ्रांस में लोगों की कोरोनावायरस से मौत हुई है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
22 Feb 2020, 3:36 PM IST
Published on: