रोग और उपचार

Swelling on face to hands and feet: चेहरे से लेकर हाथ-पैर तक में आने लगी है सूजन, तो जानें किन बीमारियों का बढ़ रहा खतरा

Causes of swelling in the body: शरीर में सूजन होना किसी न किसी बीमारी का संकेत होता है। कई बार सूजन किसी खास जगह नजर आती है, जैसे चेहरे, हाथ-पैर या पूरे शरीर में। हालांकि, सूजन कोई बीमारी नहीं, लेकिन सूजन बीमारी का संकेत जरूर होता हैं।  

2 min read
May 29, 2022
Causes of swelling in the body

सूजन शरीर के अंदर हो रहे बदलाव और परेशानी को बताता है। सूजन होने की एक नहीं कई वजह हो सकती है और मुख्यत: सभी वजहें गंभीर ही होती हैं। शरीर में होने वाली सूजन को देखकर यह पता लगाया जा सकता है कि किस अंग में परेशानी हो रही है। सूजन की समस्या के साथ कई बार बार-बार प्यास लगना और बुखार होने जैसे भी संकेत शरीर देता है। तो चलिए जानें कि सूजन की वजह क्या है और किन बीमारियों का ये संकेत होती हैं। साथ ही इनका घरेलू उपचार क्या होता है।

शरीर में सूजन से पहचानें किस अंग में है परेशानी

किडनी की समस्या- अगर सूजन आपके चेहरे और हाथ पैर में भी नजर आ रहा है तो ये किडनी की समस्या का संकेत है। किडनी जब प्रॉपर तरीके से काम नहीं करती तो शरीर से विषैले तत्व बाहर नहीं निकल पाते और ये शरीर में जमा होने लगते हैं, इसकी वजह से सूजन की समस्या होती है।

थॉयरायड- अगर आपके शरीर में मोटापा सूजन की तरह नजर आ रहा तो ये हाइपो थायरॉयरिडिज्म का लक्षण हो सकता है। थायरॉक्सिन हार्मोन की कमी के कारण ये समस्या होती है।

दिल की बीमारी- जांघ और हाथ में सूजन नजर आ रही तो ये आपके दिल की बीमारी का संकेत है।

लिवर की समस्या- लिवर की समस्या में पेट में सूजन और दर्द दोनों हो सकता है। कई बार पीरियड्स में भी पेट में सूजन आती है, हांलांकि ये पीरियड्स खतम होने के बाद खत्म भी हो जाती है।

पैरों में सूजन-डीप वेन थ्राम्बोसिस के कारण पैरों में सूजन और दर्द की समस्या होती है। ये एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में कहीं किसी एक नस के भीतर रक्त का थक्का बन जाता है। डीप वेन थ्राम्बोसिस निचले पैर में होता है। रक्त का थक्का जमा हुआ रक्त है जो रक्त के साथ दूसरे स्थानों तक स्थानांतरित हो सकता है।

आंखों के नीचे सूजन-आंखों के नीचे की सूजन उम्र बढ़ने के कारण भी होती है। जब वसा के पैड और कोलेजन घटने लगते है तो आंखों के आसपास सूजन और स्किन का रंग बदलेने लगता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Published on:
29 May 2022 09:46 pm
Also Read
View All