रोग और उपचार

Health Tips For Women: शरीर में होने वाले ये बदलाव किसी भी ऐज में न करें इग्नोर, गंभीर बीमारी का होते हैं संकेत

Health Tips For Women: शरीर में होने वाले बदलाव कई बार गंभीर बीमारियों का संकेत होते हैं। खासकर महिलाओं में अगर कुछ बदालव दिखें तो उन्हें इसे कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए।

2 min read
May 19, 2022
6 body changes canbe dengrous in women

महिलाएं अधिकतर ही अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत सचेत नहीं होती। बीमारियों को टालना और संकेतों को नजरअदांज करने की आदत भी होती है। इसलिए कई बार उनकी बीमारियां गंभीर रूप में सामने आती हैं। इसलिए यहां कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बता रहे हैं जो अगर शरीर में दिख रहे हैं तो उन्हें किसी भी ऐज में इग्नोर नहीं करना चाहिए।

शरीर में इन बदलावों पर रखें नजर-Keep an eye on these changes in the body

नाखूनों का कमजोर होना
नाखून में अगर क्रैक आ रहा और ये कमजोर होकर जल्दी-जल्दी टूटने लगे तो समझ जाएं कि कैल्शियम, विटामिन-डी या जिंक की कमी शरीर में तेजी से हो रही है।

बार-बार यूरिन जाना
बार-बार और जल्दी-जल्दी यूरिन की समस्या है तो ये भी सही संकेत नहीं है। ये यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। आपको यूरिन कल्चर टेस्ट करवाना चाहिए।

बहुत थकान होना
बिना काम किए भी अगर आपको थकान और कमजोरी बनी रहती है तो आपको अपना सीबीसी यानी कंपलीट ब्लड काउंट टेस्ट करवाना चाहिए। ये एनिमिया का संकेत हो सकता है।

आंखों का लाल होना और चक्कर आना
आंखे लाल हो रहीं है और चक्कर भी आ रहा है तो अपना ब्लड प्रेशर चेक करवाएं। ये लो या हाई होने का संकेत है।

आंखों के नीचे काले घेरे
आंखों के नीचे अगर डार्क सर्किल बढ़ रहा है, तो आपको एलर्जी की प्रॉब्लम हो सकती है या ये विटामिन की कमी का संकेत है।

आई ब्रो का पतला होना
घनी आई ब्रो पतली होने लगे तो समझ लें ये हार्मोन्स रिलेटेड दिक्कत है। स्किन का रुखा होना भी इसका संकेत है।

आंखों के आसपास छोटे पीले उभार
शरीर में या फिर घुटनों, भौंहे, हाथों और पैरों में अगर पीले रंग का उभार नजर आता है तो आप ब्लड कोलेस्ट्रॉल की जांच करवाएं।

बालों का गिरना
बाल धोने व सूखने के बाद अगर बहुत अधिक गिरते हैं, तो आपको थायरॉइड जांच की जांच करवानी चाहिए।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Published on:
19 May 2022 05:49 am
Also Read
View All