रोग और उपचार

हार्ट अटैक से होने वाली मौतें रोकने में एआइ हो सकता है मददगार, भविष्यवाणी भी संभव

शोध : 90 फीसदी से अधिक आशंका वाले लोगों की हो सकेगी पहचान  
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Nov 2023, 1:04 AM IST
हार्ट अटैक से होने वाली मौतें रोकने में एआइ हो सकता है मददगार, भविष्यवाणी भी संभव
हार्ट अटैक से होने वाली मौतें रोकने में एआइ हो सकता है मददगार, भविष्यवाणी भी संभव

लंदन. दिल का दौरा पडऩे के कारण अचानक लोगों की मृत्यु हो जाती है। एआइ की मदद से अब हार्ट अटैक की भविष्यवाणी करना संभव होगा। एआइ की मदद से ऐसे लोगों की पहचान की जा सकेगी, जिनके हार्ट अटैक से मरने की आशंका 90 फीसदी से अधिक होगी।पेरिस कार्डियोवास्कुलर रिसर्च सेंटर के प्रोफेसर और शोध के प्रमुख लेखक जेवियर जैवेन ने बताया कि शोध के दौरान पेरिस और सिएटल में एआइ की मदद से 25,000 लोगों के डेटाबेस का विश्लेषण किया गया। इन लोगों की मृत्यु हार्ट अटैक के कारण हुई थी। डेटाबेस का 70,000 सामान्य लोगों के डेटाबेस से मिलान किया गया। विश्लेषण के बाद 25,000 ऐसे समीकरण बनाए गए, जिनका उपयोग कर ऐसे लोगों की पहचान की जा सकती है, जिनकी हार्ट अटैक से मृत्यु की आशंका आधिक है। हार्ट अटैक की अधिक आशंका वाले लोगों को सचेत किया जा सकता है।

हार्ट अटैक से होती हैं 20 फीसदी मौतें

दुनिया में होने वाली कुल मौतों में 20 प्रतिशत हार्ट अटैक से होती हंै। ऐसे मामलों में हार्ट अटैक की भविष्यवाणी करना मुश्किल होता है। हार्ट अटैक के जोखिम को शोध के विश्लेषण की मदद से कम किया जा सकता है।

लोग समझ सकेंगे जोखिम के कारण

प्रोफेसर जौवेन ने विश्लेषण के दौरान लोगों के चिकित्सा विवरण के साथ शराब के प्रयोग, मानसिक और व्यवहारिक विकारों को भी शामिल किया। इनका इलेक्ट्रॉनिक रेकॉर्ड होगा और लोग हार्ट अटैक के जोखिम बढ़ाने वाले कारणों को समझ सकेंगे। वे चिकित्सकों से बात कर ऐसे जोखिमों को कम कर सकेंगे।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: