रोग और उपचार

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है विटामिन-सी से भरपूर आंवला

इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में होता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Jun 2020, 10:39 PM IST
Immunity
Immunity

आयुर्वेद में कई वर्षों से प्रयोग में लिए जा रहे आंवले में कई पौष्टिक तत्त्व मौजूद होते हैं। इसे सेहतमंद रहने के अलावा बालों का चमकदार बनाए रखने के लिए भी कारगर माना गया है। इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में होता है। एक चीनी के जार में कुछ आंवलों को डालकर रखने से ये कभी खराब नहीं होते। ऐसे में रोजाना एक आंवला चबाकर खाना फायदेमंद है। सैर से लौटने पर एक आंवला खाना व्यक्ति को ऊर्जा से भर देता है।

हरे धनिए की चटनी या खटाई की जगह पर भी आंवले को प्रयोग में ले सकते हैं। इसे कुछ समय के लिए यदि धूप में सुखा दिया जाए तो आंवला पाचक बनाया जा सकता है जो पाचनप्रणाली को सुधारता है। इसके अलावा लोहे की कढ़ाही में कुछ आंवलों को भिगोने के बाद उबालकर व ठंडा कर बालों में लगाने से बाल काले व चमकदार होते हैं। इसका तेल भी उपयोगी होता है। कब्ज और अपच की समस्या भी इससे दूर हो जाती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: