रोग और उपचार

ब्लड सर्कुलेशन में गड़बड़ी हो सकती है खतरनाक

ब्लड सर्कुलेशन में गड़बड़ी होने से हो सकती हैं सेहत से संबंधी कई गड़बड़ियां
less than 1 minute read
Jan 01, 2019
blood-circulation-may-occur-dangerous
ब्लड सर्कुलेशन में गड़बड़ी होने से हो सकती हैं सेहत से संबंधी कई गड़बड़ियां

हमारा दिल पंप की तरह काम करता है। जो रक्त को ऑक्सीकृत करने के लिए फेफड़ों में भेजता है, वहां से यह शरीर के अन्य हिस्सों में जाकर उन्हें 'जीवन' देता है। इन अंगों से 'डी-ऑक्सीजेनेटेड' हो चुका रक्त फिर से फेफड़ों में आ जाता है, जहां उसे फिर से 'ऑक्सीजेनेटेड' किया जाता है। यह सिलसिला यूं ही चलता रहता है। इस प्रक्रिया में गड़बड़ी आने पर अंगों को ऑक्सीजन मिलनी बंद हो जाती है जिससे वे कमजोर हो सकते हैं और हमारी स्वास्थ्य प्रणाली फेल हो सकती है।

नुकसान : ब्लड सर्कुलेशन में गड़बड़ी होने से याददाश्त में कमी, हृदय संबंधी रोग, आंखों के नीचे काले घेरे, हाथ-पैरों में ठंडापन, आंखों की समस्या, चक्कर, सुस्ती, मांसपेशियों में ऐंठन, अंगों में सुन्नता और रक्त के थक्के जमने जैसी समस्या हो सकती है।

इन्हें अपनाएं -
दिनभर में कम से कम आठ गिलास पानी पिएं। समय-समय पर शरीर की मालिश करें।
नींबू पानी रोजाना पिएं।
लहसुन का प्रयोग करना भी फायदेमंद होता है।
डिब्बाबंद फू्रट ड्रिंक और सोडा आदि ना पिएं।
साबुत अनाज, हरी पत्तेदार सब्जियां व फल आदि खाएं।
सूखे मेवों को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Published on:
01 Jan 2019 02:27 pm