रोग और उपचार

क्या कोरोना मरीज एक बार ठीक होने के बाद दोबारा संक्रमित हो सकता है ?

कोविड-19 रोगियों की प्रतिरक्षा प्रणाली कितने समय तक प्रभावी बनी रह सकती है। वहीं कोरोना वायरस के म्यूटेंट होने पर भी यह ठीक हो चुके रोगियों में फिर से हो सकता है।

less than 1 minute read
Apr 07, 2020
Can a corona patient be re-infected once healed?

जी हां, ऐसा हो सकता है। क्योंकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि कोविड-19 रोगियों की प्रतिरक्षा प्रणाली कितने समय तक प्रभावी बनी रह सकती है। वहीं कोरोना वायरस के म्यूटेंट होने पर भी यह ठीक हो चुके रोगियों में फिर से हो सकता है।

चीन, दक्षिण कोरिया और जापान में ठीक हो चुके लोगों में फिर से कोविड-19 वायरस पाए जाने की रिपोट्र्स सामने आई हैं। एक बार ठीक हो चुके मरीज फिरस से संक्रमित हो गए। हालांकि ऐसा पक्के तौर से नहीं कहा जा सकता कि यह उनकी कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली के कारण था या वायरस म्यूटेशन के चलते वे लोग दोबारा संक्रमित हुए। वहीं इन लोगों की जांच परिणाम कितने सही थे, इस वायरस के कितने प्रकार वास्तव में फैले हैं जैसे ठोस वैज्ञानिक साक्ष्यों के बिना स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं कहा जा सकता। लेकिन ये सवाल हमें वायरस की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को समझने में मदद कर सकते हैं।

Published on:
07 Apr 2020 05:07 pm
Also Read
View All