रोग और उपचार

Constipation Problem: बार-बार कब्ज, कहीं छोटी-बड़ी आंत का कैंसर तो नहीं!

Constipation Problem: अधिक उम्र के लोगों को आए दिन पेट से जुड़ी समस्याओं ( Stomach Problems ) की शिकायत रहती है। फिर चाहे ऐसा किसी भी मौसम में ही क्यों न हो। बढ़ती उम्र के साथ सामान्यत: आंतों की कार्यप्रणाली धीमी होने से कब्ज की दिक्कत रहती है

less than 1 minute read
Sep 21, 2019
Constipation May Lead Cancer Of Colon or Rectum
Constipation Problem: बार-बार कब्ज, कहीं छोटी-बड़ी आंत का कैंसर तो नहीं!

Constipation Problem: अधिक उम्र के लोगों को आए दिन पेट से जुड़ी समस्याओं ( Stomach Problems ) की शिकायत रहती है। फिर चाहे ऐसा किसी भी मौसम में ही क्यों न हो। बढ़ती उम्र के साथ सामान्यत: आंतों की कार्यप्रणाली धीमी होने से कब्ज की दिक्कत रहती है। पेट से जुड़ी समस्याएं इनमें आम हो जाती हैं। ऐसे में वे अक्सर घरेलू नुस्खे अपनाकर या सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कई बार ऐसा करना भारी पड़ता है। यह छोटी और बड़ी आंत में कैंसर ( Cancer Of Colon or Rectum ) की वजह से भी होता है। आइए जानते है इसके बारे में :-

प्रमुख कारण ( Constipation Causes )
50 - 60 वर्ष से अधिक उम्र के महिला और पुरुष दोनों इस रोग से प्रभावित हो सकते हैं। मुख्य कारण अधिक उम्र में आंतों की कार्यक्षमता का घटना है। लक्षणों को पेट संबंधी समस्या समझ लंबे समय तक नजर अंदाज करना भी इस रोग की प्रमुख वजह है। बार-बार कब्ज की शिकायत रोग का एक अन्य कारण है।

लक्षण ( Colon Cancer Symptoms )
अचानक वजन कम होने के साथ शरीर में खून की कमी प्रमुख रूप से होने लगती है। इसके अलावा बार-बार चक्कर आना, बुखार, थकान, स्टूल में खून आना भी सामान्य लक्षण बनकर उभरते हैं। व्यक्ति शारीरिक कमजोरी के साथ पेट साफ होने और बिना कारण पेटदर्द महसूस करता है।

इलाज ( Colon Cancer Treatment )
लक्षणों की समय पर पहचान कर डॉक्टरी सलाह लें। रोग के प्रकार और गंभीरता को ध्यान में रखते हुए सर्जरी के अलावा कीमोथैरेपी, रेडियोथैरेपी और इम्यूनोथैरेपी प्रयोग में ली जाती है।

Published on:
21 Sept 2019 11:31 am