रोग और उपचार

दिल्ली, तेलंगाना में कोरोनावायरस संक्रमित दो मरीजों की पुष्टि हुई

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को कोरोनावायरस के संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। इसके अलावा तेलंगाना में भी कोरोनावायरस संक्रमण का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी।

less than 1 minute read
Mar 02, 2020
दिल्ली, तेलंगाना में कोरोनावायरस संक्रमित दो मरीजों की पुष्टि हुई
Corona virus-infected two patients confirmed in Delhi, Telangana

नई दिल्ली/हैदराबाद । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को कोरोनावायरस के संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। इसके अलावा तेलंगाना में भी कोरोनावायरस संक्रमण का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी।

मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, ''सीओवीआईडी-19 संक्रमण का एक मामला दिल्ली और एक तेलंगाना से सामने आया है। दिल्ली वाला मरीज इटली गया था, जबकि तेलंगाना वाला मरीज पूर्व में दुबई की यात्रा कर चुका है। उनकी यात्राओं के अन्य विवरणों का पता लगाया जा रहा है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि दोनों मरीज स्थिर हैं और उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि क्या तेलंगाना में संक्रमित पाए गए मरीज का इलाज हैदराबाद में हो रहा है या अन्य किसी और स्थान पर। स्थिति की समीक्षा करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री इटेला राजेंदर स्वास्थ विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

इससे पहले भारत में केरल के तीन व्यक्ति कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे। लेकिन स्वस्थ होने के बाद तीनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। बीमारी को नियंत्रित करने के लिए भारत में 21 अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डों पर दो हजार से अधिक लोगों की जांच की गई है। भारत सरकार तीन बार भारतीय विद्यार्थियों सहित अन्य विदेशी नागरिकों को चीन से सुरक्षित स्वदेश लेकर आई है।

Published on:
02 Mar 2020 06:28 pm