रोग और उपचार

Coronavirus Update: माेबाइल की सतह पर 3 दिन तक जिंदा रह सकता है COVID -19

Coronavirus Update: COVID-19 यानि कोरोनावायरस के कारण दुनियाभर में अब तक 2 लाख से भी ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 8 हजार से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।हांलाकि समय के साथ इसकी लोगों को संक्रमित करने की क्षमता भी कम होती जाती है...

2 min read
Mar 19, 2020
coronavirus_on_mobile_1.png
,,

coronavirus Update In Hindi: COVID-19 यानि कोरोनावायरस के कारण दुनियाभर में अब तक 2 लाख से भी ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 8 हजार से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी करीब डेढ़ सौ लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं और 3 लोगों की मौत भी हो चुकी है। अब तक इस वायरस का कोई टीका भी नहीं है। जिसकी वजह से ये ज्यादा घातक होता जा रहा हैं।

कोरोना के बढ़ते प्रकोप में एक बात हो अहम हो गई है कि यह वायरस कब तक जिंदा रहा सकता है। हाल में हुई एक रिसर्च में इस बात का दावा किया गया कि यह वायरस हवा में कुछ घंटों तक जिंदा रह सकता है और किसी सतह पर कई दिनों तक। हालांकि, सतह पर ये कितने दिन जिंदा रहेगा, ये इस बात पर निर्भर करेगा कि वह सतह कैसी है। आइए जानते हैं COVID -19 को लेकर हुए खुलासों के बारे में:-

वक्त के साथ कमजोर होता है कोविड-19
इस रिसर्च में दावा किया गया है कि SARS-COV-2 यानी कोविड-19 से लोग हवा के जरिए भी संक्रमित हो सकते हैं या फिर किसी सतह को छूने से भी ये संक्रमण उनमें जा सकता है। रिसर्चर्स ने ये पाया है कि ये वायरस हवा और सतह पर कुछ दिनों तक जिंदा रह सकता है, लेकिन समय के साथ इसकी लोगों को संक्रमित करने की क्षमता भी कम होती जाती है।

हवा में 3 घंटे की जिंदगी
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच), सेंटर फॉर डिज़ीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी), प्रिंसटन यूनिवर्सिटी और यूसीएलए ने द न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में एक रिसर्च प्रकाशित की है। इस रिसर्च से पता चला है कि कोरोना वायरस हवा में करीब 3 घंटों तक जिंदा रह सकता है। बता दें कि जब कोई खांसता या छींकता है तो उसकी लार के कणों के जरिए ये वायरस हवा में चला जाता है और करीब 3 घंटों तक जिंदा रहता है।

कॉपर पर 4 घंटे की जिंदगी
रिसर्च के अनुसार प्लास्टिक जैसे माेबाइल और स्टील की सतह पर कोरोना वायरस करीब 2-3 दिन तक जिंदा रह सकता है। वहीं कार्ड बोर्ड पर ये वायरस करीब 24 घंटे तक जिंदा रह सकता है। अगर सतह कॉपर की है तो उस पर ये वायरस करीब 4 घंटे तक जिंदा रह सकता है।

Published on:
19 Mar 2020 02:03 pm