रोग और उपचार

Covid-19: कोरोना मरीजों को पकड़ने के लिए बनाई गई स्पेशल डिवाइस

हयोग नहीं करने वाले कोरोनावायरस रोगियों और लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को पकड़ने में मदद मिलेगी।

less than 1 minute read
Apr 26, 2020
Covid-19: कोरोना मरीजों को पकड़ने के लिए बनाई गई स्पेशल डिवाइस
Covid-19: Special device designed to catch corona patients

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने एक ऐसा अनोखा आयरन डिवाइस विकसित किया है जिससे सहयोग नहीं करने वाले कोरोनावायरस रोगियों और लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को पकड़ने में मदद मिलेगी। महानिदेशक संजय बेनीवाल ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें एक पुलिसकर्मी को एक व्यक्ति को ट्रैप करते हुए दिखाया गया जिसने खुद को सेल्फ-क्वारंटीन में रखने से मना कर दिया था। वीडियो में, सामाजिक दूरी बनाए ररखते हुए शख्स को आयरन हैंड संचालित ट्रैपर में फंसाते हुए दिखाया गया।

बेनीवाल ने ट्वीट किया, "चंडीगढ़ पुलिस के वीआईपी सुरक्षा विंग ने सहयोग न करने वाले कोरोना संदिग्धों और कर्फ्यू तोड़ने वालों से निपटने का यह अनोखा तरीका तैयार किया है। शानदार उपकरण, शानदार ड्रिल। चंडीगढ़ के सलाहकार मनोज परिदा ने शनिवार को कहा कि गैर-जरूरी सामान बेचने वाली दुकानें 3 मई तक नहीं खुलेंगी क्योंकि यह कर्फ्यू के तहत है और एक कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। परिदा ने कहा कि चंडीगढ़ में कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं होने के साथ शहर में इस बीमारी से ठीक होने की दर 56 प्रतिशत है, जो देश में सबसे केरल (70 प्रतिशत) और हरियाणा (67 प्रतिशत) के बाद सबसे अधिक है।

Published on:
26 Apr 2020 03:42 pm