रोग और उपचार

Covid-19: वुहान के लैब से पैदा हुई कोरोना वायरस – अमेरिका

Covid-19: अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि उनकी सरकार के पास इस बात के अहम सबूत हैं कि कोरोनवायरस की उत्पत्ति चीन के शहर वुहान में स्थित एक प्रयोगशाला में हुई थी,
less than 1 minute read
May 04, 2020
Covid-19: वुहान के लैब से पैदा हुई कोरोना वायरस - अमेरिका
Covid-19: US said the corona virus born from Wuhan's lab

वाशिंगटन । अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि उनकी सरकार के पास इस बात के अहम सबूत हैं कि कोरोनवायरस की उत्पत्ति चीन के शहर वुहान में स्थित एक प्रयोगशाला में हुई थी, जहां पिछले दिसंबर में महामारी सबसे पहले सामने आई थी। समाचार एंजेसी एफे के मुताबिक, पोम्पियो ने रविवार को एबीसी न्यूज से कहा, "इस बात के अहम सबूत हैं कि यह वुहान स्थित उस प्रयोगशाला से आया।"

उन्होंने आगे कहा कि यह मानव निर्मित है और 'बेहतरीन विशेषज्ञों को अब तक ऐसा लगा है कि यह मानव निर्मित है।'

पोम्पियो ने कहा, "मेरे पास इस पड़ाव पर इस बात पर अविश्वास करने का कोई कारण नहीं है।" हालांकि उन्होंने इस बयान के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया।

पोम्पियो ने कहा कि चीन का दुनिया को संक्रमित करने का इतिहास है। उन्होंने कहा कि चीन की प्रयोगशालाएं सफाई और सुरक्षा प्रक्रियाओं के मामले में घटिया स्तर की हैं।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, अमेरिका में सोमवार तक कोरोना के 1,158,040 मामले सामने आ चुके हैं और 67,682 मौतें हो चुकी हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
04 May 2020 04:36 pm