
Diabetes Control Tips In Hindi: डायबिटीज यानि मधुमेह ब्लड शुगर से संबंधित बीमारी है। यह पैनक्रिया और इंसुलिन का उत्पादन एवं उपयोग करने की विफलता के परिणामस्वरूप होती है। विशेषज्ञों के अनुसार स्वस्थ जीवनशैली और खानपान के जरिए मधुमेह को नियंत्रित किया जा सकता है।
प्री-डायबिटीज, जो टाइप 2 मधुमेह का पूर्व चरण है वहीं टाइप-1 मधुमेह, जो बच्चों और युवा वयस्कों में अधिक प्रचलित है। टाइप-1 मधुमेह में, शरीर इंसुलिन उत्पन्न नहीं करता जबकि टाइप-2 मधुमेह को हाइपरग्लेसेमिया या इंसुलिन प्रतिरोध भी कहा जाता है और यह मधुमेह का सबसे आम रूप है।
लक्षण ( Diabetes Symptoms )
मधुमेह से संबंधित कुछ सामान्य लक्षण भूख और प्यास, लगातार पेशाब, वजन घटना, थकान, धुंधलापन और लगातार संक्रमण या घावों का देर से ठीक होना शामिल है।
जांच ( Diabetes Diagnosis )
डॉक्टरों के लिए, लक्षणों के आधार पर टाइप 1 मधुमेह का निदान करना आसान है, लेकिन यह सुनिश्चित करने के लिए कि किसी व्यक्ति को टाइप-2 मधुमेह है या नहीं, वे ग्लाइकेटेड हीमोग्लोबिन (ए 1 सी), भोजन के बाद रक्त शर्करा परीक्षण, खाली पेट रक्त शर्करा परीक्षण, और मौखिक ग्लूकोज सहिष्णुता (ओरल ग्लूकोज टॉलरेंस टेस्ट) जैसे कुछ परीक्षणों की सलाह देते हैं।
मधुमेह राेकथाम ( Diabetes Prevention Tips )
विशेषज्ञों के अनुसार स्वस्थ जीवनशैली और खानपान के माध्यम से टाइप-2 मधुमेह को रोका जा सकता है या टाला जा सकता है, जिसमें फाइबर का अच्छा सेवन, शारीरिक गतिविधियों के स्तर में वृद्धि, वजन नियंत्रण, बेहतर नींद लेने के साथ संतुलित आहार शामिल है। सकारात्मक नैदानिक रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद, रोगी को एक योग्य और अनुभवी एंडोक्राइनोलॉजिस्ट द्वारा दी गई दवाओं और सुझावों का सख्ती से पालन करना चाहिए।
मधुमेह में आहार याेजना ( Diabetes Control Diet )
हरी सब्जियां ( Green Leafy Vegetables For Diabetes )
अगर आपको मधुमेह नहीं है या आपको मधुमेह का अंदेशा लग रहा हो, तो हरी सब्ज़ियों के सेवन से मधुमेह होने की आशंका कम हो जाती है । सब्ज़ियों में काफ़ी मात्रा में प्रोटीन, विटामिन व मिनरल्स जैसे पोषक तत्व होते हैं। हरी सब्ज़ियां जैसे – पालक, मटर, शिमला मिर्च, लौकी, प्याज, लहसुन व बैंगन आदि का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके शरीर में शुगर की मात्रा संतुलित रहेगी।
फल ( Fruits for diabetes )
मधुमेह के मरीज़ों के लिए ताज़े फलों का सेवन भी काफ़ी फायदेमंद है। अगर आपको मधुमेह नहीं है, तो भी आप फलों का सेवन करें, क्योंकि ऐसा करने से भविष्य में भी डायबिटीज होने की आशंका कम होती है। वहीं, अगर मधुमेह है, तो भी फल का सेवन कर सकते हैं, ऐसा करने से शरीर स्वस्थ रहेगा। आप मधुमेह में केला, संतरा व कीवी जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं। हमेशा याद रखें कि मधुमेह के लिए फल (कुछ चुनिंदा फल) अमृत का काम करते हैं।
डेयरी प्रोडक्ट ( Dairy in Diabetes )
आप अगर मधुमेह के मरीज हैं, तो आप कम फैट वाला दूध, दही या सीमित मात्रा में चीज का सेवन कर सकते हैं। खासकर के दही मधुमेह में फ़ायदेमंद साबित होता है ।
दालें और सूखे मेवे ( Beans and Dry Fruits in Diabetes )
दालों और सूखे मेवों में उच्च फाइबर और प्रोटिन पाया जाता है। जो डायबिटीज कंट्रोल में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
इन से बनाएं दूरी ( Avoid Things in Diabetes )
- खाने में ज्यादा नमक का सेवन न करें।
- शराब व चीनी युक्त पेय पदार्थ जैसे – कोल्डड्रिंक से दूर रहें।
- ज्यादा कॉफी का सेवन न करें।
- ज्यादा चीनी का सेवन न करें।
- ज्यादा तला-भुना या तैलीय खाद्य पदर्थों का सेवन न करें।