Diabetes crisis in India : लैंसेट की एक रिसर्च में पाया गया है कि भारत में 10 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीज से जूझ रहे हैं, जिसमें गोवा, पुडुचेरी और केरल में ये बीमारी तेजी से फैल रही है।
लैंसेट (Lancet research ) की एक रिसर्च में पाया गया है कि भारत में 10 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीज से जूझ रहे हैं, जिसमें गोवा, पुडुचेरी और केरल में ये बीमारी तेजी से फैल रही है।
ICMRर और हैल्थ मिनिस्ट्री की मैगजीन लांसेट की हालिया रिसर्च के अनुसार भारत में डायबिटीज के मरीजों (diabetes patients in India) की संख्या डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों से कहीं ज्यादा है। WHO के अनुसार भारत में 7.7 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित (suffering from diabetes) हैं वहीं लांसेट की रिपोर्ट के अनुसार लगभग 10.1 करोड़ लोग भारत में इस बीमारी से पीड़ित हैं। वहीं 13.6 करोड़ लोगों को प्री डायबिटीज है और उन्हें मेटाबॉलिक डिसऑर्डर होने की उच्च आशंका हैं।
गोवा इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित प्रदेश है जहां 26.4 प्रतिशत जनसंख्या इस बीमारी से पीड़ित है। 26.3 प्रतिशत के साथ पुडुचेरी दूसरे और 25.5 प्रतिशत के साथ केरल तीसरे नंबर पर है। इसमें हैरानी वाली बात ये है कि सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले प्रदेश उत्तर प्रदेश में डायबिटीज मात्र 4.8 प्रतिशत लोगों में है। यूपी के अलावा मध्यप्रदेश, बिहार और अरुणाचल प्रदेश में भी बीमारी की व्यापकता दर कम है लेकिन इसके मामलों में तेजी डराने वाली है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बीमारी शहरी क्षेत्रों में ज्यादा फैल रही है।
यह भी पढ़े-Balance Navel Displacement By Yoga Poses: नाभि खिसकने की समस्या को योगासनों द्वारा बड़ी आसानी से करें दूर
यहाँ मधुमेह से सबसे अधिक प्रभावित शीर्ष 10 राज्य: 10 states most affected by diabetes
1. गोवा - 26.4%
2. पुडुचेरी - 26.3%
3. केरल - 25.5%
4. चंडीगढ़ - 20.4%
5. दिल्ली - 17.8%
6. तमिलनाडु - 14.4%
7. पश्चिम बंगाल - 13.7%
8. सिक्किम - 12.8%
9. पंजाब - 12.7%
10. हरियाणा - 12.4%
सर्वे में सभी 28 राज्यों, दो केंद्र शासित प्रदेशों और दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को शामिल किया गया था, इस सर्वेक्षण को 1,13,043 लोगों के एक व्यापक नमूने के आकार को निष्पादित किया गया था। अध्ययन के नतीजे मेडिकल जर्नल द लैंसेट डायबिटीज एंड एंडोक्रिनोलॉजी में प्रकाशित हुए हैं।