रोग और उपचार

14 से 20 दिन में क्रोनिक डिजीज को ठीक करने वाली डाइट, जानिए क्या है?

Dash Diet: एक स्वस्थ और सफल जीवन की कुंजी। यह डाइट अब जयपुर में भी दर्शकों के लिए एक आश्चर्यक विकल्प बन चुकी है, खासकर वे लोग जो क्रोनिक डिजीज से पीड़ित हैं। इस डाइट का आदान-प्रदान केवल विदेश में ही नहीं, बल्कि अब हमारे खुद के शहर जयपुर में भी किया जा रहा है। जानिए डैश डाइट के चमत्कारिक फायदे, जो मात्र 14 से 20 दिनों में आपकी सेहत को सुधार सकते हैं और कई बीमारियों को नियंत्रित कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2023, 1:10 PM IST
Diet that can cure chronic diseases in 14-20 days
Dash Diet : डैश डाइट के चमत्कारिक फायदे, जो मात्र 14 से 20 दिनों में आपकी सेहत को सुधार सकते हैं और कई बीमारियों को नियंत्रित कर सकते हैं।

जयपुर. क्या आपने डैश डाइट (Dash Diet के बारे में सुना है? विदेश से शुरू हुई यह डाइट अब राजधानी तक आ पहुंची है। ज्यादातर डाइटिशियन क्रोनिक डिजीज से पीड़ित मरीजों को इस डाइट का सुझाव दे रहे हैं। इस डाइट खास बात है कि इसका असर 14 से 20 दिन में ही दिखना शुरू हो जाता है। इस डाइट की मदद से शुगर, कोलेस्ट्रॉल, फैट, बीपी और ब्लड शुगर जैसी बीमारियों को नियंत्रित किया जाता है।

डैश डाइट (Dash Diet) यानी पूरी तरह से फैट फ्री डाइट जिसमें सैचुरेटेड फैट, तेल और मसाले की मात्रा बिलकुल नहीं होती। डाइट में उन खाद्य पदार्थों को सीमित किया जाता है जिनमें नमक की मात्रा अधिक होती है। पैकेज्ड फूड का सेवन करने की अनुमति नहीं है। यह डाइट साबुत अनाज, फलों और सब्जियों पर केंद्रित होती है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार यह डाइट प्लान किडनी की बीमारी और हार्ट संबंधी दिक्कतों को दूर करने में भी मददगार है।

डैश डाइट (Dash Diet) हाइपरटेंशन और कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol0 को नियंत्रित करती ही है। साथ ही यह हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है। इसमें कैल्शियम और विटामिन डी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। गठिया, सूजन जैसी बीमारियों में भी यह फायदेमंद है। पैकेज्ड फूड के अलावा धूम्रपान और शराब का सेवन करना भी मना होता है। व्यक्ति की जीवनशैली में भी काफी सुधार आ जाता है।

हाइपरटेंशन को मैनेज करने के लिए सोडियम, सैचुरेटेड फैट और चीनी का सेवन इस डाइट में प्रतिबंधित है। डैश डाइट ताजे फल, सब्जियां, लीन प्रोटीन, बीन्स, वनस्पति तेल, नट्स खाने, कम फैट वाले डेरी उत्पाद और चीनी का सेवन सीमित करने पर आधारित डाइट प्लान है। डैश डाइट दो प्रकार की होती हैं। दोनों में सोडियम की मात्रा को कम रखा गया है। यह डाइट वजन कम करने के लिए भी फायदेमंद है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
28 Oct 2023, 1:10 PM IST
Published on: