रोग और उपचार

इन कारणों से हो रही है युवाओं में भूलने की दिक्कत

दिमाग को सेहतमंद रहने के लिए माइक्रोन्यूट्रिएंट्स वाली चीजें खासतौर पर खानी चाहिए।

less than 1 minute read
Jul 25, 2019
difficulty-of-forgetting-the-youth
दिमाग को सेहतमंद रहने के लिए माइक्रोन्यूट्रिएंट्स वाली चीजें खासतौर पर खानी चाहिए।

दिमाग की सेहत के लिए क्या जरूरी है?

सेहतमंद दिमाग को माइक्रोन्यूट्रिएंट्स (Micronutrients) जैसे फैट, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स ज्यादा पसंद हैं। विटामिन, मिनरल व अन्य जरूरी तत्त्व इन माइक्रोन्यूट्रिएंट्स के अवशोषण में मददगार होते हैं।

रोगों से बचाव और दिमागी सेहत के लिए किन बातों को ध्यान में रखा जाना चाहिए?
खानपान में साफ-सफाई का ध्यान रखें, बाहरी चीजों से दूरी बनाकर व फिल्टर पानी पीने से न्यूरोसिस्टाइसरकोसिस नामक बीमारी से बच सकते हैं। इसमें दूषित खानपान से दिमाग में बैक्टीरिया पनप सकते हैं। स्वस्थ मस्तिष्क और इससे जुड़े रोगों से बचाव के लिए नियमित व्यायाम के अलावा ब्लड पे्रशर व ब्लड शुगर की जांच नियमित कराते रहें। तंबाकू, धूम्रपान और बिना डॉक्टरी सलाह के दवा लेने की आदत से बचें। तनाव न लें।

मस्तिष्क संबंधी रोगों के लक्षण क्या हैं?
सिरदर्द, याददाश्त में कमी, चलते समयसंतुलन बिगडऩा, कंपन, आवाज व व्यवहार में बदलाव और देखने में परेशानी आदि।
किन परेशानियों का कारण अनियमित दिनचर्या है?

छोटी-छोटी बातों का तनाव धीरे-धीरे दिमाग के सामान्य कार्य को प्रभावित कर डिपे्रशन का रूप लेता है। सिरदर्द, अनिद्रा, याददाश्त व एकाग्रता की कमी, शरीर में दर्द जैसी परेशानियां होती हैं। युवाओं में तनाव, लाइफस्टाइल रोगों और क्षमता से अधिक काम करने से भूलने की समस्या ज्यादा देखी जा रही है।

Published on:
25 Jul 2019 06:21 pm