रोग और उपचार

इन सवालों के जवाब से जानिए क्या आप सेहत को सुविधा के अनुसार चलाते हैं ?

क्या आप भी ऐसा सोचते हैं? नीचे दिए सवालों के जवाब देकर खुद ही परख लीजिए ।

2 min read
May 14, 2019
do-you-health-according-to-convenience
क्या आप भी ऐसा सोचते हैं? नीचे दिए सवालों के जवाब देकर खुद ही परख लीजिए ।

सेहत यदि सुविधा के अनुसार हो तो नुकसानदायक होना तय है। क्या आप भी ऐसा सोचते हैं? नीचे दिए सवालों के जवाब देकर खुद ही परख लीजिए ।
1. आप मानते हैं कि सेहत बनाए रखने के लिए सुविधाएं या साधन के बहाने ढूंढना ठीक नहीं हैं ?
अ: सहमत

ब: असहमत

2. आपके बाकी कामों में भी सुविधाजनक होने की झलक मिलती है, मनचाहे नतीजे भी नहीं मिलते ?
अ: सहमत

ब: असहमत

3. अपनी सुविधा की जिद के कारण कई मौके आपके हाथ से निकल जाते हैं और फिर पछताते हैं?
अ: सहमत

ब: असहमत

4. आपको कई बार इस आदत के कारण लोगों के उलाहने और डांट-फटकार भी सुननी पड़ती है?
अ: सहमत

ब: असहमत

5. आप ऐेसे नहीं हैं लेकिन दूसरों को देखकर ऐसी आदत पड़ गई है?

अ: सहमत

ब: असहमत

6. सुबह जल्दी उठ सकते हैं लेकिन आराम के बहाने ऐसा नहीं करते ?
अ: सहमत

ब: असहमत

7. सुबह बिस्तर छोडऩे का मन नहीं करता। बस, पड़े रहना चाहते हैं?
अ: सहमत

ब: असहमत

8. सेहत सुधारने की समझ आपके अंदर है लेकिन आराम के नाम पर उसे दबाए रखते हैं?
अ: सहमत

ब: असहमत

9. अपनी सुविधा परस्त आदत पर गुस्सा भी आता है लेकिन कोई बहाना करके शांत हो जाते हैं?
अ: सहमत

ब: असहमत

स्कोर और एनालिसिस -
आप 'सुविधा' में सुख ढूंढ़ते हैं : अगर आप ऊपर दिए छह या उससे ज़्यादा विचारों से सहमत हैं तो आप ऐसे आराम पसंद लोगों में हैं जो कुछ भी करने से पहली अपनी सुविधा ढूंढ़ते हैं। आपके लिए सबसे अच्छा यही होगा कि अपने आराम के कोने से बाहर निकलें, सुविधाएं पाने की बजाय खुद को सुविधाजनक बनाएं।

आपके लिए सेहत ही सुविधा है : यदि आप छह या उससे ज्यादा बातों से असहमत हैं तो मानना पड़ेगा कि आपने सेहत को अच्छी तरह से साधा है। आपके लिए सेहत बनाए रखना कोई बोझ या बोरिंग काम नहीं है।

Published on:
14 May 2019 02:01 pm