Fatty Liver: लीवर हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। अगर यह ठीक से काम नहीं करता है तो कई तरह की समस्याएं हो सकती है। जिसमें से फैटी लीवर की समस्या खतरनाक हो सकती है। लगातार खराब डाइट की वजस से ओवरवेट होने और व्यायाम ना कर पाने की वजह से इसका असर लीवर पर पड़ता है।
Fatty Liver: लीवर हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। अगर यह ठीक से काम नहीं करता है तो कई तरह की समस्याएं हो सकती है। जिसमें से फैटी लीवर की समस्या खतरनाक हो सकती है। लगातार खराब डाइट की वजस से ओवरवेट होने और व्यायाम ना कर पाने की वजह से इसका असर लीवर पर पड़ता है। जिस वजह से हमारी लीवर फैटी हो जाती है। यह एक तरह की बीमारी है। जिसमें लीवर के आस-पास फैट जमा हो जाता है।
टांगों में सूजन
लीवर के ठीक तरह से काम नहीं करने से नसों पर दबाव बढ़ता है। जिससे उनका आकार बढ़ सकता है और पैरों की नसों में सूजन की समस्या हो सकती है। इसे गंभीरता से लेंनी चाहिए। नहीं तो इसके घातक परिणाम हो सकते हैं।
पैरों में सूजन
कुछ मामलों में सूजन एड़ियों से पैरों तक भी जा सकती है। अगर पैरों में सूजन रह रही है तो इसपर ध्यान दें।
एड़ियों में सूजन
लीवर से संबंधित बीमारियों में टांगों, पैरों या एड़ियों में सूजन की समस्या हो सकती है। ऐसे में चलने तक में दिक्कत आ सकती है।
पेट में सूजन
फैटी लीवर में पेट पर सूजन होने पर लोग इग्नोर कर देते हैं। अगर इसका इलाज नहीं किया जाए तो यह कैंसर में बदल सकता है।
उंगलियों में सूजन होना
अगर उंगलियो में सूजन है तो यह लीवर सिरोसिस का एक संकेत हो सकता है। इसका समय पर इलाज कराना बहुत जरूरी है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।