रोग और उपचार

जीवन शैली में बदलाव करके मिलेगी माइग्रेन, सिर दर्द से निजात

भारतीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
less than 1 minute read
Oct 15, 2019
जीवन शैली में बदलाव करके मिलेगी माइग्रेन, सिर दर्द से निजात
Get rid of migraine and headache

योग, प्रणायाम तथा जीवन शैली में सुधार करके माइग्रेन समेत किसी भी प्रकार के सिर दर्द से निजात पाना संभव है। भारतीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

प्रकृति के आधार पर योग, भोजन और जीवन शैली में बदलाव करके सिर दर्द समेत कई बीमारियों से निजात पाई जा सकती है। आज सिर दर्द एक आम समस्या बन गया है। युवा और बुजुर्ग ही नहीं बल्कि बच्चे भी इससे पीड़ित हैं। खासतौर पर युवाओं में ये समस्या ज्यादा होती है।

विशेषज्ञों ने सिर दर्द को तीन वर्गों में विभाजित किया है। इनमें चिंता की वजह से होने वाला सिर दर्द, पित्त प्रकृति से होने वाला माइग्रेन, वात प्रकृति और कफ प्रकृति की वजह से होने वाला साइनस का सिर दर्द शामिल है। माइग्रेन वात को शांत करने वाले भोजन, योग, प्राणायाम और नियमित दिनचर्या समेत जीवन शैली में आश्वयक बदलाव करके इससे मुक्ति पाना संभव है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
15 Oct 2019 01:40 pm
Published on:
15 Oct 2019 01:40 pm