रोग और उपचार

हाई और लो ब्लड प्रेशर से परेशान हैं तो जानें ये खास टिप्स

बीपी की समस्या के कई कारण होते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Nov 2020, 11:22 PM IST
हाई और लो ब्लड प्रेशर से परेशान हैं तो जानें ये खास टिप्स
हाई और लो ब्लड प्रेशर से परेशान हैं तो जानें ये खास टिप्स

रक्तचाप आजकल की खराब जीवनशैली की वजह से एक आम समस्या बन चुकी हैं। हाई और लो ब्लड प्रेशर हर उम्र के लोगों को हो रहा है। शरीर में रक्त का दबाव अधिक होने पर हाई बीपी 120-140 और 80-90 लो ब्लड प्रेशर कहते हैं। इससे अधिक होने पर उच्च रक्तचाप और कम होने पर निम्न रक्तचाप कहलाता है।

बीपी की समस्या के कई कारण होते हैं। शारीरिक श्रम न करना, मानिसक तनाव, गरिष्ठ और तला-भुना भोजन करना, अधिक मोटापा होना, मदिरा- धूम्रपान का सेवन करना। खराब जीवनशैली के कारण, खानपान की गड़बड़ी के कारण भी ब्लड प्रेशर का समस्या होती है।

जब रक्तचाप बढ़ता है तो सिर दर्द, चक्कर आना, बेचैनी, सीने में दर्द, नींद न आना, घबराहट, सांस फूलना आदि हो सकता है। रक्तचाप कम होने पर सुस्ती, निराशा, काम में मन न लगना, घबराहट आदि हो सकती है। उच्च रक्तचाप में सुबह खाली पेट एक नींबू का रस गर्म पानी में लें या दोपहर खाने के साथ एक नींबू का रस पीएं। रोगी को लो बीपी में नमक, ग्लूकोज, नींबू की शिकंजी लेनी चाहिए, वहीं हाइ बीपी में तेज नमक व ट्रांसफैट लेने से बचना चाहिए। चिकित्सक की परामर्श से दवाएं लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: