रोग और उपचार

kidney Damage Causes: क्रिएटिनिन लेवल हाई होते ही डैमेज हो सकती है किडनी, जानिए कितना होना चाहिए शरीर में creatinine level

High Creatinine Side Effects: क्रिएटिनिन शरीर के लिए जरूरी है, क्योंकि ये मांसपेशियों के टूटने से बनता है, लेकिन अगर ये शरीर में ज्यादा बनने लगे तो किडनी को डैमेज कर सकता है।

2 min read
May 24, 2022
high creatinine level damage in kidney

हर किसी के खून में क्रिएटिनिन होता है। ये एक नेचुरल रसायन है और ब्लड सर्कुलेशन में मददगार होता है। किडनी के जरिये ये फिल्टर होता है। क्रिएटिनिन का स्तर शरीर में कम होने पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, लेकिन जब इसका स्तर बढ़ने लगता है तो इसके नुकसान बहुत हैं। तो चलिए जानें क्रिएटिनिन के अधिक होने के नुकसान के साथ जानें कि इसका लेवल शरीर में कितना नार्मल होता है और यदि यह बढ़ जाए तो इसे कैसे कम किया जा सकता है।

नार्मल क्रिएटिनिन लेवल (Normal Creatinine Level)
बढ़ा हुआ क्रिएटिनिन किडनी को डैमेज कर सकता है। हर किसी के शरीर में क्रिएटिनिन का स्तर अलग-अलग होता है। पुरुषों में 0.6 से लेकर 1.2 मिलीग्राम होता है। वहीं महिलाओं में 0.5 से 1.0 मिलीग्राम क्रिएटिनिन होना चाहिए। टीनएजर्स में 0.5 से लेकर 1.0 मिलीग्राम और बच्चों में 0.3 से 0.7 मिलीग्राम क्रिएटिनिन का स्तर होना चाहिए ।

हाई क्रिएटिनिन लेवल से किसको खतरा?

क्रिएटिनिन कम कैसे करे?

1. प्रोटीन का सेवन एकदम कम कर दें
पोषक तत्वों में प्रोटीन सबसे महत्वपूर्ण तत्व होता है। जिसकी जरूरत शरीर को भी होती है। लेकिन जरूरत से ज्यादा प्रोटीन का सेवन क्रिएटिनिन के स्तर को बढ़ा सकता है। अगर आपके शरीर में क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ गया है तो तुरंत प्रोटीन का सेवन कम कर दें।
2. फाइबर वाली चीजें खाने में बढ़ा दें
फाइबर हमारे पेट के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इससे दैजेष्ण बेहतर बना रहता है। शोधकर्ताओं की मानें तो फाइबर का ज्यादा सेवन करने से बढ़े हुए क्रिएटिनिन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। फल, सब्जी, बीन्स, दालें और स्प्राउड्स में क्रिएटिनिन की अच्छी मात्रा होती है।

3. पानी ज्यादा से ज्यादा पीएं
हर इंसान को हाइड्रेट रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिने की सलाह दी जाती है। क्योंकि जरूरत से कम पानी पीने से शरीर में क्रिएटिनिन का स्तर बढने लगता है क्रिएटिनिन जो काफी खतरनाक है क्रिएटिनिन अगर आप किडनी की किसी समस्या से ग्रसित हैं तो, मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं । इससे बचने के लिए आप तरल पदार्थ के साथ ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं ।

4. नमक का सेवन कम कर दें
ज्यादा नमक सेवन करने से हाई ब्लडप्रेशर की समस्या हो जाती है। जो सीधा किडनी पर असर करती है। इस वजह से क्रिएटिनिन का स्तर भी बढ़ जाता है। आप कम नमक का सेवन करने की कोशिश करें। एक दिन में दो चम्मच से ज्यादा नमक का एवं भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Published on:
24 May 2022 09:10 am
Also Read
View All