रोग और उपचार

सांस लेने में परेशानी हो तो नियमित लें स्टीम, मिलेंगे और भी फायदे

बहुत से लोगों को सांस व इससे संबंधित रोगों में दिक्कत होने की आशंका रहती है। लेकिन बेहतर आहार और शरीर को गर्म बनाए रखने के बाह्य तरीकों से इसे टाला जा सकता है। इसके साथ ही नियमित रुटीन से स्वास्थ्य बेहतर भी बना सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Aug 2023, 6:32 PM IST
trouble_breathing.jpg

बहुत से लोगों को सांस व इससे संबंधित रोगों में दिक्कत होने की आशंका रहती है। लेकिन बेहतर आहार और शरीर को गर्म बनाए रखने के बाह्य तरीकों से इसे टाला जा सकता है। इसके साथ ही नियमित रुटीन से स्वास्थ्य बेहतर भी बना सकते हैं।

आयरन वाली चीजें लें
पालक, धनिया सहित हरी पत्तेदार सब्जियां, सूखे मेवे और चुकंदर, आंवला, अनार सहित मौसमी फलों का सेवन करें। इनसे शरीर में आयरन व एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बढ़ेगी। इनसे रक्त का संचार भी बेहतर होता है और इम्युनिटी विकसित होती है।

बच्चों का भी ध्यान रखें
गर्म सरसों के तेल में अजवाइन डालकर बच्चों की छाती पर लगाएं। उनकी नियमित मालिश करें। सप्ताह में कम से कम दो बार मालिश करने से रक्त संचार सुधरता है।

योग-व्यायाम अपनाएं
योग या व्यायाम अपनाएं, लेकिन तापमान बढऩे पर। धूप लें ताकि विटामिन डी मिल सके। ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें। हॉट वॉटर बॉटल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

सुबह नमक के गुनगुने पानी से गरारे करें और सुबह-शाम स्टीम लें।

गुड़ की चाय से राहत
गुड़ विटामिन ए व बी, सूक्रोज, ग्लूकोज, आयरन, मैग्नीशियम जैसे कई पोषक होते हैं जो एंजाइम को बढ़ाकर पाचन तंत्र मजबूत करते हैं। गुड़, काली मिर्च व तुलसी का प्रयोग किया जा सकता है। इसे चाय में चीनी के विकल्प के रूप में ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
15 Aug 2023, 6:32 PM IST
Published on: