रोग और उपचार

जानिए कंधे व कान की समस्या के बारे में

अक्सर हवाओं के कारण या अचानक बैठे-बैठे कान से सांय-सांय या झनझनाहट जैसी आवाजें आने लगती हैं। तो कुछ फायदेमंद एक्यूप्रेशर बिंदुओं को दबाकर आसानी से घर पर इलाज किया जा सकता है।

less than 1 minute read
Jul 07, 2019
know-about-the-problem-of-shoulder-and-ear
अक्सर हवाओं के कारण या अचानक बैठे-बैठे कान से सांय-सांय या झनझनाहट जैसी आवाजें आने लगती हैं। तो कुछ फायदेमंद एक्यूप्रेशर बिंदुओं को दबाकर आसानी से घर पर इलाज किया जा सकता है।

कंधे में जकड़न होना -

कंधा जाम होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे- कंधे में चोट या झटका लगना, फै्रक्चर के बाद की जकड़न, कसरत न करना, कलाई का फै्रक्चर और डायबिटीज। इसकी शुरुआत दर्द से होती है जो रात को काफी बढ़ जाता है। बाद में यह दर्द ना रहकर कंधे में जकडऩ की वजह बनता है।

इलाज -
इस स्थिति का समाधान पेन किलर नहीं है। इलेक्ट्रोथैरेपी के आधुनिक उपकरण अल्ट्रासाउंड, आईएफटी, एसडब्ल्यूडी आदि के जरिए इससे राहत दिलाई जाती है। साथ ही कुछ खास व्यायाम भी कराए जाते हैं।

कान में आवाज आए तो...

अक्सर हवाओं के कारण या अचानक बैठे-बैठे कान से सांय-सांय या झनझनाहट जैसी आवाजें आने लगती हैं। तो कुछ फायदेमंद एक्यूप्रेशर बिंदुओं को दबाकर आसानी से घर पर इलाज किया जा सकता है।

कारण : कान की अंदरूनी कोशिकाओं में क्षति या किसी प्रकार की विकृति होने से ऐसा होता है। कई मामलों में संक्रमण की वजह से भी आवाजें आती हैं। इसे टिनिटस बीमारी कहते हैं।
इलाज : पैरों व हाथों में छोटी अंगुली के पास पाए जाने वाले व कान के पास मौजूद बिंदुओं पर प्रेशर दें।
ऐसे करें : इनमें से दर्द वाले बिंदुओं को बार-बार 10-15 सेकंड के लिए दबाएं।

Updated on:
06 Jul 2019 06:22 pm
Published on:
07 Jul 2019 10:14 am