रोग और उपचार

डिहाइड्रेशन से बचने का लिक्विड फॉर्मूला, जल्द मिलेगी राहत

शरीर के लिए पानी सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके बिना इंसान जीवित नहीं रह सकता शरीर में पानी की कमी कई शारीरिक समस्याओं की वजह बन सकती है, जिसमें डिहाइड्रेशन को सबसे घातक माना गया है। यह गर्मियों में होने वाली सबसे आम परेशानी है, जो शरीर में पानी की कमी का संकेत देती है।

2 min read
Jun 15, 2023

शरीर के लिए पानी सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके बिना इंसान जीवित नहीं रह सकता शरीर में पानी की कमी कई शारीरिक समस्याओं की वजह बन सकती है, जिसमें डिहाइड्रेशन को सबसे घातक माना गया है। यह गर्मियों में होने वाली सबसे आम परेशानी है, जो शरीर में पानी की कमी का संकेत देती है। यह परेशानी किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। गर्मी में पसीना निकलने की वजह से अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाती है, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आप इन उपायों को आजमाएं।


सादा पानी : गर्मी से बचने का सॉलिड फॉर्मूला है पानी। 6-7 लीटर पानी आपको स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है, लेकिन ज्यादा ठंडा पानी न पीएं।
नींबू पानी : गर्मी के मौसम में चीनी या नमक डालकर नींबू पानी पीना फायदेमंद होता है।
नारियल पानी : यह प्रोटीन और पोटेशियम का अच्छा स्रोत होता है। यह एसिडिटी और अल्सर में भी फायदा करता है।
छाछ : इसमें काला नमक, पिसा व भुना हुआ जीरा डालकर पीने से पाचन में दिक्कत नहीं रहती।

ये भी उपयोगी
आम पना : कच्चे आम को पानी में उबालकर, मसलकर गुठली निकाल लें। इसमें चीनी, पानी, कालीमिर्च और जीरा मिलाकर पीने से भूख बढ़ती है व गर्मी से राहत मिलती है।
फालसे का जूस: फालसे को अच्छी तरह धो लें। अब इसमें पानी मिलाकर मिक्सी में पीस लें। छानने के बाद पीएं। इसे शुगर के रोगी भी पी सकते है।

कारण
अधिक पसीना निकलने की वजह से
ज्यादा व्यायाम करने से
बुखार
उल्टी
दस्त
बहुत अधिक पेशाब आना

लक्षण
अधिक प्यास लगना
पेशाब कम आना
गहरे पीले रंग का मूत्र आना
सूखी व ठंडी स्किन
सिरदर्द होना
मांसपेशियों में ऐंठन

Published on:
15 Jun 2023 07:12 pm
Also Read
View All