रोग और उपचार

Monkeypox Virus sexual Conection : यौन संबंधों की वजह से फैला मंकीपॉक्स – WHO का दावा

Monkeypox Virus Sex relation : यौन संबंधों की वजह से मंकीपॉक्स वायरस फैलने का दावा WHO कर रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 May 2022, 10:40 AM IST
monkeypox_virus__sexual_conection.jpg
monkeypox virus sexual conection

Monkeypox Virus Update : WHO के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, पुर्तगाल, स्पेन, स्वीडन, यूके और यूएस के बाद अब भारत में भी मंकीपॉक्स के केस समाने आने लगे हैं। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि मंकीपॉक्स के मामलें और बढ़ सकते हैं। मंकीपॉक्स को लेकर एक नया दावा यह है कि ये रोग यौन संबंधों के कारण भी फैल रहा है।

यौन संबंध से फैलता है ये वायरस ?
मंकीपॉक्स को लेकर अब तक यही तथ्य सामने था कि ये जानवरों से फैलता है, लेकिन अब डब्ल्यूएचओ का दावा है कि ये यौन संबंधों के जरिये भी फैल सकता है। जब कोई स्वस्थ व्यक्ति, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आता है इस रोग के बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। वायरस त्वचा, रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट या आंख, नाक और मुंह के जरिए शरीर में प्रवेश कर सकता है। मानव-से-मानव में ये आमतौर पर रेस्पिरेटरी ड्रॉपलेट्स के जरिए ही फैलता है।

WHO का दावा है कि यूरोप में हाल में हुईं दो रेव पार्टी में सेक्सुअल एक्टीविटीज के कारण मंकीपॉक्स तेजी से फैला है। WHO के इमरजेंसी डिमार्टमेंट के हेड रहे डॉ. डेविड हेमन ने कहा कि यौन संबंधों की वजह से इस बीमारी का फैलाव हुआ है।

WHO एक्सपर्ट का कहना है कि स्पेन और बेल्जियम में आयोजित दो रेव पार्टी में समलैंगिकों और अन्य लोगों के बीच सेक्सुअल एक्टीविटीज की वजह से बीमारी का प्रसार हुआ है। मंकीपॉक्स तब फैल सकता है, जब संक्रमित के करीबी संपर्क में कोई आता है और यौन संबंधों की वजह से इस बीमारी का प्रसार और बढ़ जाता है। जर्मनी में भी मंकीपॉक्स के बढ़ने का कारण पार्टी को माना जा रहा है, जहां, सेक्सुअल एक्टीविटीज हुई थी।

कितनी संक्रामक ये बीमारी ?
मंकीपॉक्स संक्रामक बीमारी है और इसके खतरे कम नहीं, लेकिन ये कोरोना संक्रमण जितनी खतरनाक नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: