रोग और उपचार

कान में तेज शोर या अजीब आवाज का आना, कोविड ईयर या इस गंभीर बीमारी का है खतरा

Noise, ringing or strange sound in ear: आसपास शोर न होने के बाद भी क्या आपके कान में ऐसा महसूस होता है कि कहीं कोई टिन पीट रहा या घंटी सी बज रही है? तो ये कोविड ईयर या टिनिटस जैसी गंभीर बीमारी का लक्षण है। कान के अंदर का ये शोर क्यों होता है, चलिए जानें और इससे बचाव के उपाय क्या हैं?

2 min read
Apr 02, 2022
tinnitus_ear_plroblem.jpg

कान में हमेशा आवाज का महसूस होना तब, जब चारों ओर शांति हो तो इसे हल्के में लेने की भूल न करें। ये समस्या कोविड के शिकार लोगों में ज्यादा देखने को मिल रही है। हालांकि, ये बीमारी पहले भी थी, लेकिन कोविड संक्रमण ने इस बीमारी को बढ़ा दिया है। कोविड के बाद कान में आवाज आने को कोविड इयर कहा जाता है। जबकि, ये बीमारी टिनिटस के नाम से जानी जाती है। दोनों ही बीमारियां एक ही हैं। तो चलिए इस बीमारी के कारण और लक्षण के साथ बचाव के बारे में जानें।

अचानक से बैठे-बैठे कानों में तेज सीटी, कनस्तर पीटने या ट्रैफिक में फंसे होने जैसा शोर महसूस होना कई बार बैचैनी की वजह बन जाती है। कभी रह-रहकर तो कभी लगातार ये आवाज कान के बहरेपन का कारण बनती है।कई बार ये शोर इतना होता है कि सोने भी नहीं देता।

टिनिटस के लक्षण

इस बीमारी में कान में तेज घंटियां या किसी भी अलग तरह का शोर होता हैं। साथ ही सुनने की क्षमता भी तेजी से कम होती जाती है। इसके अलावा बीमारी बढ़ने पर चक्कर आना या तेज सिरदर्द भी होता है। इसके अलावा कान में झनझनाहट हमेशा रहती है अगर शोर कुछ पल के लिए शांत भी हो जाएतो। कान बजने की तीव्रता घटती-बढ़ती रहती है।

टिनिटस होने के कारण

टिनिटस होने के पीछे एक नहीं कई वजहें जिम्मेदार हो सकती हैं। पहला ये जेनेटिक भी हो सकता है। इसके अलावा बहुत शोर वाली जगहों पर रहना या काम करना, बहुत ज्यादा ईयर डिवाइस जैसे ईयरफोन, हेडफोन या तेज म्यूजिक सुनना, साइनस का होना, ईयरवैक्स बहुत ज्यादा निकालने की आदत या कान से जुड़ी बीमारी, कान की नसों का सूखना या फूलना। अब इसमें एक बड़ी वजह कोरोना संक्रमण का होना भी जुड़ गई है।

टिनिटस से बचाव के लिए ध्यान दें इन बातों पर

सबसे पहले कान में अगर ऊपर दिए लक्षण नजर आ रहे हैं तो आपको बिना देर किए ईएनटी स्पेशलिस्ट से मिलना चाहिए। इसके अलावा इन बातों पर ध्यान दें।

असल में टिनीटिस कोई बीमारी नहीं बल्कि एक लक्षण है, जिसका कोई सरल इलाज नहीं है। यह एक संकेत है कि आपने सुनने के तंत्र में कुछ गड़बड़ है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Published on:
02 Apr 2022 11:40 am