रोग और उपचार

बढ़ती आयु में इन बातों का रखें ध्यान, रूटीन चेकअप भी जरूर कराएं

नियमित रूप से योग एवं अन्य एक्सरसाइज की जाए तो काफी हद तक कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। यदि चैकअप करवाने के बाद किसी बीमारी का पता चलता है तो समय पर इलाज करवाना जरूरी है।

2 min read
Dec 06, 2019
बढ़ती आयु में इन बातों का रखें ध्यान, रूटीन चेकअप भी जरूर कराएं
old age diseases checkup

आयु बढ़ने के साथ-साथ वृद्ध लोगों को कई प्रकार की समस्याएं होती है। ऐसे में खासतौर पर चालीस साल के बाद लोगों को रूटीन चैकअप करवाना चाहिए। खानपान पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। नियमित रूप से योग एवं अन्य एक्सरसाइज की जाए तो काफी हद तक कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। यदि चैकअप करवाने के बाद किसी बीमारी का पता चलता है तो समय पर इलाज करवाना जरूरी है।

क्या वृद्धावस्था एक बीमारी है ?
वृद्धावस्था जीवन का एक पड़ाव है। इस अवस्था में बीमारी होने की सम्भावना रहती है। शहरीकरण होने के कारण कई बातों को नजर अंदाज किया जा रहा है। ऐसे में बुजुर्गों को लोग प्रतिक्रिया नहीं देते हैं। उनसे बचने का प्रयास करते हैं। इससे बुजुर्ग डिप्रेशन में भी रहते हैं। वृद्धावस्था में यह बीमारी शरीर को नुकसान ना पहुंचाए।

कम उम्र में कई बीमारी हो जाती है तो इसका वृद्धावस्था पर क्या प्रभाव पड़ता है?
चालीस वर्ष के बाद डायबिटिक, मोटापा, बीपी आदि समस्या हो जाती है। ऐसे में समय-समय पर चैकअप करवाने की जरूरत होती है। यदि किसी भी बीमारी का समय पर उपचार कर लिया जाए तो वृद्धावस्था में होने वाली समस्याओं से निजात मिल सकती है। यदि किसी को वॉकर या फिर अन्य कोई जरूरत हो उसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए। शुरुआती स्तर पर किसी भी बीमारी की जानकारी मिलने पर उसका इलाज करवाना चाहिए। सीजन फूड एवं एक्सरसाइज करने से स्ट्रेस से छुटकारा मिलता है।

उम्र बढ़ने के साथ क्या-क्या दिक्कतें हो सकती हैं?
उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर कमजोर होने लगता है। शारीरिक रूप से शुगर, मोतियाबिंद, हायपर टैंशन, कम सुनाई देना, हृदय रोग, आर्थराइटिस, कब्ज रहना आदि समस्या होती है। इसके अलावा मानसिक रूप से डिप्रेशन, डिमेंशिया, नींद की दिक्कत, नशा करना आदि समस्याएं होती है। ये समस्या होने पर मनोरोग विशेषज्ञ की सलाह लेने लेनी चाहिए।

नशे के कारण बुजुर्गों को कफ की समस्या हो जाती है क्या?
स्मोकिंग सबसे बड़ी कफ की समस्या है। इसे छोड़ना चाहिए। यदि समस्या पर इसे नहीं छोड़ा गया तो कैंसर तक की समस्या हो सकती है। इसके अलावा दिनचर्या में नियमित रूप से योग एवं अन्य एक्सरसाइज की जाए तो काफी हद तक कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।

बुजुर्ग अक्सर तेज बोलते हैं। पुरानी बातें याद करते हैं। खाने-पीने का स्वाद कम हो जाता है?
उम्र के साथ कम सुनने की समस्या हो जाती है। ऐसे में बुजुर्ग अक्सर तेज आवाज में बोलते हैं। यदि स्वाद की समस्या हो तो चिकित्सक की सलाह ली जा सकती है। वृद्धावस्था में कई विटामिन की भी कमी हो जाती है। पुरानी बातें याद आती है, लेकिन नई बातों को जल्द भूल जाते हैं।

Published on:
06 Dec 2019 02:09 pm