रोग और उपचार

आई फ्लू को रोकने के लिए अपनाएं ये उपाय, जानिए संक्रमण से राहत पाने का तरीका

Precaution and causes of eye flu:आई फ्लू को रोकने के लिए अपनाएं ये उपाय, जानिए संक्रमण से राहत पाने का तरीकाइन दिनों आई फ्लू (कंजक्टिवाइटिस) अक्सर हमें देखने को मिलता है। आई फ्लू मानसून के मौसम में बहुत तेज़ी से फैलता है। मानसून में मनोरंजन के साथ साथ हमें उसके दुष्प्रभाव भी झेलने पड़ते हैं। मानसून का महीना आते ही वातावरण में बदलाव के कारण ही आई फ्लू फैलता हैं।

3 min read
Aug 06, 2023
Precaution and causes of eye flu

Precaution and causes of eye flu:आई फ्लू को रोकने के लिए अपनाएं ये उपाय, जानिए संक्रमण से राहत पाने का तरीका
इन दिनों आई फ्लू (कंजक्टिवाइटिस) अक्सर हमें देखने को मिलता है। आई फ्लू मानसून के मौसम में बहुत तेज़ी से फैलता है। मानसून में मनोरंजन के साथ साथ हमें उसके दुष्प्रभाव भी झेलने पड़ते हैं। मानसून का महीना आते ही वातावरण में बदलाव के कारण ही आई फ्लू फैलता हैं।


जिसे हम आंख आना भी बोलते हैं। भारत में भी आई फ्लू बहुत तेज़ी से अपने पैर पसार रहा है। इसके दुष्प्रभाव हर उम्र के व्यक्ति पर हो रहे हैं। हर तरफ उसका संक्रमण फेल रहा है।


जिसकी वजह से लोगों की आंखों में ये लक्षण देखने को मिलते हैं। जिसमें आंखों का लाल होना आंखों में जलन होना, पानी आना, आंखों का बार बार चिपकना, खुजली, आंखों में कीचड़ आना, दर्द की समस्या। हमारी आंखों के सफेद हिस्से में एक सॉफ्ट लेयर होती है। जिसे kanjaktiva कहा जाता है। उसमें भी आई फ्लू की वजह से सूजन आने लगती हैं। हम घर में ही कुछ चीजों उपाय कर के आई फ्लू को रोक सकते हैं।

गुलाब जल:
गुलाब जल हम सब ही जानते हैं की गुलाब जल एक बहुत शानदार चीज़ हैं। जिसका प्रयोग हम कई कामों में करते हैं। उससे हम अपने चेहरे को साफ करते बॉडी पर भी उसका इतेमाल करते हैं। अगर इसका इस्तेमाल आप आंखों को साफ करने के लिए करते हैं। तो ये आपको आंखों में होने वाले इंफेक्शन से बचा सकता हैं और आपकी आंखों को भी ठंडक प्रदान करता है। और आंखों में होने वाली जलन से भी बचाता है।

तुलसी के पत्ते:
तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो आंखों में संक्रमण को फैलने से रोकते हैं। तथा इसकी रोकथाम करते हैं। ये जिससे आंखों का आपस में चिपकना कम हो जाता है। साथ ही आंखों से पानी गिरने में भी राहत मिलती है।

ओमेगा 3:
ओमेगा 3 भी हमारे स्वस्थ के लिए अच्छा माना जाता है यदि आप इसका सेवन करते हैं तो आपको संक्रमण होने के चांस कम हो जाते हैं। और ओमेगा 3 हमारी आंखों के लिए अच्छा माना जाता है जो हमें मछलियों से प्राप्त होता हैं।

ग्रीन टी बैग:
इसका इस्तेमाल आप गुनगुने पानी के साथ कर सकते हैं। टी बैग को गुनगुने पानी में डाल कर थोड़ी देर छोड़ दे फिर उसे अपनी आंखो पर लगा कर रखे। ऐसा करने से आपकी आंखों जलन नहीं होगी। आंखों में जो भारीपन होगा वह भी कम हो जाएगा।

इसके साथ-साथ आप सफाई का पूरा ध्यान रखे। बार-बार आंखो को हाथ ना लगाए। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता हैं। सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें। हाथों को साफ करते रहे। तौलिए और हैंकी का इस्तेमाल आंखो को पोछने के लिए ना करें। इससे इन्फेक्शन फेल सकता हैं। आंखो को साफ करने के लिए रूई का इस्तेमाल करें। इन उपायों के साथ साथ आप अपने चिकित्सक की सलाह भी जरूर लें।


डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
यह भी पढ़ें-

Published on:
06 Aug 2023 06:27 pm
Also Read
View All