
खास गुणों के कारण कई प्रकार से फायदेमंद
घर के व्यंजनों पर खास तौर पर चिक्की बनाने में सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली तिल या तिल्ली, अपने खास गुणों के कारण कई प्रकार से फायदेमंद है। यह आपके स्वास्थ्य को हर तरह से बेहतर बनाने में बेहद लाभदायक है। तिल का प्रयोग मानसिक दुर्बलता को कम करता है, जिससे आप तनाव, डिप्रेशन से मुक्त रहते हैं। प्रतिदिन थोड़ी मात्रा में तिल का सेवन कर आप मानसिक समस्याओं से निजात पा सकते हैं।
पेट को बनाएं फिट
तिल से बने खाद्य पदार्थ न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। एक दक्षिण अफ्रीकी फूड कंपनी के अनुसार दो चम्मच (टी स्पून) तिल में पांच ग्राम प्रोटीन होता है। इससे शरीर में स्वस्थ लिपिड (वसा) बना रहता है जिससे हृदय रोगों का खतरा नहीं रहता। इसमें भरपूर मात्रा में रेशे होते हैं जो पेट को फिट बनाए रखते हैं। जिंक की उपस्थिति इसे त्वचा के लिए भी उपयोगी बनाती है। जिंक कोलेजन का निर्माण कर त्वचा को लचीला बनाता है।