रोग और उपचार

रिसर्च स्टोरी: हृदय रोगों का खतरा घटाते फल

35 साल से 55 साल की उम्र के लोगों में हर दशक के बाद कॉलस्ट्रॉल का स्तर थोड़ा सा बढ़ जाता है। अध्ययन के अनुसार इससे दिल की बीमारी की संभावना 40 फ़ीसदी तक बढ़ जाती है।
less than 1 minute read
Jun 01, 2019
heart diseases
रिसर्च स्टोरी: हृदय रोगों का खतरा घटाते फल

'दिल के लिए ख़तरनाक'
अधेड़ उम्र में अगर कॉलस्ट्रॉल का स्तर थोड़ा सा भी बढ़ जाए तो ये 'दिल के लिए ख़तरनाक' है। एक शोध से पता चला है कि 35 साल से 55 साल की उम्र के लोगों में हर दशक के बाद कॉलस्ट्रॉल का स्तर थोड़ा सा बढ़ जाता है। अध्ययन के अनुसार इससे दिल की बीमारी की संभावना 40 फ़ीसदी तक बढ़ जाती है। खून में कॉलस्ट्रॉल के बढ़ जाने से धीरे—धीरे रक्त वाहिकाओं की दीवारों पर वसा की एक परत बनने लगती है और इससे दिल, दिमाग और शरीर को मिलने वाली खून की आपूर्ति पर असर पड़ता है।
हर दिन फल खाने से मृत्यु का खतरा कम होता है
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में हुए शोध के मुताबिक हर दिन फल खाने से मृत्यु का खतरा 32 फीसदी और दिल की बीमारियों से मौत का खतरा 40 फीसदी तक कम होता है। चीन के 10 अलग-अलग इलाकों में लगभग 5 लाख लोगों पर सात साल तक किए गए अध्ययन के बाद ये परिणाम सामने आए हैं। शोधकर्ता डॉ. हुआडोंग डु के मुताबिक ताजे फल खाने चाहिए क्योंकि इनमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है।

Published on:
01 Jun 2019 08:03 am