रोग और उपचार

kidney stones in summer: गर्मी में बढ़ सकता है किडनी स्टोन का खतरा? जानिए कारण- लक्षण और सावधानियां

Risk of kidney stones किडनी स्टोन का खतरा सबसे ज्यादा गर्मियों में बढ़ता है। इसके पीछे कई कारण होते हैं। इसलिए विशेष सावधानी रखनी चाहिए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 May 2022, 12:24 PM IST
symptoms and precautions of kidney stone
symptoms and precautions of kidney stone

किडनी की समस्या गर्मियों में काफी होती है। इसकी पीछे सबसे बड़ा कारण डिहाइड्रेशन होता है। किडनी स्टोन को रोकने का सबसे सरल और साधारण तरीका है अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहना। मतलब गर्मी के मौसम में ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लेना चाहिए।

किडनी स्टोन के लक्षण
किडनी स्टोन के सामान्य लक्षणों में पीठ और बाजू में तेज ऐंठन या दर्द होने लगता है। दर्द अक्सर पेट के निचले हिस्से या कमर में चला जाता है, और ये दर्द आ और जा सकता है, क्योंकि शरीर पथरी से छुटकारा पाने की कोशिश करता है।

किडनी स्टोन के कुछ अन्य लक्षण
बार-बार प्रेशर से पेशाब करने की जरूरत
पेशाब (यूरिन) के दौरान जलन महसूस होना।
पेशाब ब्लड की वजह से गहरा या लाल हो जाता है। कभी-कभी यूरिन में केवल थोड़ी मात्रा में रेड ब्लड सेल्स होते हैं।
मिचली और उल्टी।
पुरुषों पेशाब वाली जगह पर दर्द महसूस हो सकता है।

किडनी स्टोन को रोकने के लिए क्या करें
किडनी स्टोन को रोकने का सबसे सरल और साधारण तरीका है अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहना। गर्मी के मौसम में ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लेना चाहिए। इस मौसम में एक्सरसाइज करते समय भी लिक्विड लेते रहें। सादे पानी से लेकर फलों के रस और सब्जियों के रस तक पीना चाहिए।
हेल्थ और शुगर इनटेक को बैलेंस करने के लिए, बिना कैलोरी या कम कैलोरी वाले ड्रिंक्स पीना सबसे अच्छा है। एल्कोहलिक ड्रिंक्स से बचें क्योंकि वे तरल पदार्थ की हानि और अनावश्यक कैलोरी को बढ़ाते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: