रोग और उपचार

वैज्ञानिकों ने चमगादड़ों में खोजे छह नए वायरस

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि खोजे गए नए कोरोना वायरस सार्स, मार्स और कोविड-19 का करीबी संबंधी नहीं हैं।

less than 1 minute read
Apr 20, 2020
Scientists discovered six new viruses in bats

नोवेल कोरोना वायरस से अभी दुनिया जूझ ही रही है कि अब वैज्ञानिकों की टीम ने चमगादड़ों में छह नए वायरस की खोज की है। भारत में हिमाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी से कुल 586 नमूने लिए गए हैं। वैज्ञानिकों की टीम ने अपना अनुसंधान म्यांमार के उन स्थलों पर केंद्रित किया जहां भूमि उपयोग में बदलाव और विकास से मनुष्यों के स्थानीय वन्यजीवों के संपर्क में आने की अधिक संभावना थी। मई 2016 से अगस्त 2018 तक उन्होंने इन क्षेत्रों में चमगादड़ों की लार और मल के 750 से अधिक नमूने लिए। विशेषज्ञों का अनुमान है कि चमगादड़ों में हजारों तरह के कोरोना वायरस होते हैं। इनमें से बहुतों को अभी तक खोजा नहीं गया है। इसी क्रम में वैज्ञानिकों ने म्यांमार में चमगादड़ों में छह नए कोरोना विषाणुओं की खोज की है। दुनिया में यह पहली बार है जब कहीं ये विषाणु मिले हैं।

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि खोजे गए नए कोरोना वायरस सार्स, मार्स और कोविड-१९ का करीबी संबंधी नहीं हैं। अनुसंधानकर्ताओं को नए विषाणुओं के बारे में तब पता चला जब वे बीमारी की परिस्थितियों को बेहतर ढंग से समझने के लिए मानव और जानवरों से संबंधित निगरानी कार्य कर रहे थे।

Published on:
20 Apr 2020 08:09 pm
Also Read
View All