Stopping urine side effects: यूरिन ज्यादा देर रोकना किडनी संबंधी रोगों को शरीर में जगह देना है। अगर आप यूरिन को लंबे समय तक रोकते हैं तो इससे किडनी स्टोन की समस्या का कारण बन सकता है। बार-बार लंबे समय तक पेशाब को रोककर रखने से ब्लैडर की मांसपेशियां खींचती है और कमजोर हो जाती है। लंबे समय के बाद ब्लैडर के फटने जैसी समस्या हो सकती है।
Stopping urine side effects: यूरिन ज्यादा देर रोकना किडनी संबंधी रोगों को शरीर में जगह देना है। अगर आप यूरिन को लंबे समय तक रोकते हैं तो इससे किडनी स्टोन की समस्या का कारण बन सकता है। बार-बार लंबे समय तक पेशाब को रोककर रखने से ब्लैडर की मांसपेशियां खींचती है और कमजोर हो जाती है। लंबे समय के बाद ब्लैडर के फटने जैसी समस्या हो सकती है। इनके बारे में जानिए-
यूरिन लीक की समस्या
वैसे तो यह समस्या अधिक उम्र में होती है, पर यूरिन रोकने से ब्लैडर कमजोर होने लगता है। इससे यूरिन लीकेज या पेशाब न रोक पाने की समस्या हो सकती है।
किडनी स्टोन की आशंका
इससे किडनी पर प्रेशर बढ़ता है, उस पर निशान भी बनता है। इससे किडनी संबंधी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। कुछ स्टडीज में इसे किडनी स्टोन की वजह भी माना गया है।
बैक्टीरिया संक्रमण
महिलाओं में होने वाली इस आम समस्या का एक कारण यूरिन रोकना भी है। इससे बैक्टीरिया बढ़ सकता है, जो (संक्रमण) ब्लैडर के अंदर पहुंच सकता है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।