रोग और उपचार

CORONAVIRUS: स्वच्छता रखेगी और वायरस संक्रमण रोकेगी ये ‘कोरोना किट’

विशेषज्ञों के अनुसार, यह किट खासतौर से वायरस संक्रमण के संभावित स्थानों के लिए बेहद उपयोगी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Mar 2020, 9:07 PM IST
CORONAVIRUS: स्वच्छता रखेगी और वायरस संक्रमण रोकेगी ये 'कोरोना किट'
CORONAVIRUS: स्वच्छता रखेगी और वायरस संक्रमण रोकेगी ये 'कोरोना किट'

coronavirus , COVID 19: नई दिल्ली। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), वारंगल के एक बायोटेक ग्रेजुएट ने कोरोनाकिट नाम से एक ऐसा किट तैयार किया है, जो लोगों को स्वच्छ रखने और वायरस का संक्रमण रोकने में कारगर साबित हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह किट खासतौर से वायरस संक्रमण के संभावित स्थानों के लिए बेहद उपयोगी है।

जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी के तहत आने वाली संस्था हमदर्द इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च की ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. रत्नप्रिया बताती है कि कोरोनाकिट एक ऐसा पर्सनल इक्विपमेंट किट है, जिसमें शामिल ग्यारह उपयोगी आइटम संकट की स्थिति में डॉक्टरों के लिए भी उपयोगी हो सकते हैं।

एनआईटी वारंगल से बायोटेक्नोलोजी में ग्रेजुएट विकास कुमार ने यह कोरोनाकिट बनाया है। इस कोरोनाकिट के संबंध मे एनआईटी, वारंगल के सहायक प्रोफेसर डॉ. असीम विकास ने कहा है कि वर्तमान परिदृश्य में इस तरह के उत्पाद की जरूरत है जिससे लोगों को वायरस के संक्रमण से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव में कोरोनाकिट काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: